टीवी मसाला

'प्रेग्नेंट महिलाओं को अपना बच्चा मरते..' आतंकी घटना देख Devoleena Bhattacharjee का फटा कलेजा, बयां किया दर्द

Devoleena Bhattacharjee On Terrorists Stormed: हाल ही में देवोलीना भट्टाचार्जी ने आतंकी हमले पर अपना दुख बयान किया। नाइजीरिया के गांव पर हुए आतंकी हमले पर देवोलीना ने पोस्ट किया है। देवोलीना का पोस्ट वायरल हो रहा है।

Image

devoleena bhattacharjee (Photo credit- instagram)

Devoleena Bhattacharjee On Terrorists Stormed: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी के साथ रखती हैं। हाल ही में देवोलीना ने बंगाल चुनाव पर खुलकर बयान दिए। इस मौके पर उन्होंने ममता बनर्जी की सरकार को खूब खरी खोटी सुनाया। वहीं, अब देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) का गुस्सा में मुस्लिम आतंकवादियों के हमले पर निकला है, जो उन्होंने नाइजीरिया (Nigeria Attack) के एक ईसाई गांव पर किया है। इस अटैक में निर्दोष परिवारों और प्रेग्नेंट महिलाओं की जान चली गई। देवोलीना ने सख्त शब्दों में अपनी राय रखी है। (ये भी पढ़ें: 'तुम्हारा चेहरा निगेटिव...', डायरेक्टर से मिले तानों का Rubina Dilaik ने सालों बाद किया खुलासा)

    देवोलीना भट्टाचार्जी का निकला गुस्सा

    देवोलीना भट्टाचार्जी ने ट्विटर (X) पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ईसाई स्कूल पर हुए हमले के बारे में बताया गया है। इस वीडियो के साथ देवोलीना ने अपना गुस्सा जाहिर किया। एक्ट्रेस ने लिखा, 'एकदम राक्षस और शैतान वाली प्रवृत्ति। इन राक्षसों के लिए नरक में खास जगह है, जिसे वे स्वर्ग समझते हैं।' इस वीडियो में बहुत ही अच्छे से बताया गया है कि आतंकवादियों ने नाइजीरिया के एक ईसाई गांव पर हमला कर दिया और इस क्रूरता में कई मासूम लोगों की जान चली गई। सोशल मीडिया पर सामने आई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इस घटना में कई प्रेग्नेंट महिलाओं को पकड़ा गया है और उनके पेट पर कुल्हाड़ी से वार किया गया है। इन महिलाओं के सामने ही उनके बच्चे की मौत हुई है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: आर्यन की पत्नी दिशा पर भड़ास निकालेगा कृष, काली का रूप लेगी अभिरा)

    devoleena bhattacharjee

    devoleena bhattacharjee (photo credit- instagram)

    क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी

    बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी ने टीवी की दुनिया से दूर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सीरियल साथ निभाना साथिया से की थी और फिर उन्हें एक के बाद एक कई हिट शोज मिले। वह बिग बॉस 13 का हिस्सा रहीं। बिग बॉस का ये सीजन सुपरहिट रहा था। इसके अलावा, उन्हें खतरों के खिलाड़ी के लिए अप्रोच किया था लेकिन वह इस शो का हिस्सा नहीं बनीं। वह आखिरी बार 'छठी मैया की बिटिया' की बेटियां में दिखी थीं। देवोलीना ने प्रेग्नेंसी के दिनों में इस शो को बीच में छोड़ा था और वह वापिस नहीं लौटीं।

    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article