Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक के बाद एक धमाके हो रहे हैं। सीरियल में अभिरा और अरमान के बीच तनाव कम हो रहा है लेकिन इस बार भी अभिरा कुछ ऐसा कर देगी, जिससे दोनों के बीच लड़ाई हो जाएगी। मायरा के स्कूल में बास्केट बॉल का मैच चल रहा है। अरमान वहां पर अभिरा से नाराज हो जाएगा। इतना ही नहीं, कृष और तान्या की वजह से घर का माहौल खराब होगा। कृष के गुस्से की वजह से सबका मूड खराब हो जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होगा।
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कृष अपने रिश्ते को अब ठीक करने की कोशिश में लगा है लेकिन अब तान्या उससे रिश्ता ठीक नहीं करना चाहती। तान्या चाहती है कि कृष कंपनी फिर से अरमान के नाम कर दे और इसी वजह से दोनों के बीच लड़ाई होती है।
शो में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभिरा बास्केट बॉल मैच खेल रहे होते हैं लेकिन अरमान अभिरा से नाराज होता है। अभिरा किसी औरत को बॉल लगने से बचाती है और इस वजह से अभिरा का बैलून फट जाता है। अरमान काउंसलिंग में भी अभिरा से नाराज होता है।
इसके बाद दिखाया जाएगा कि मनोज तान्या को बॉस कह देता है और इसी वजह से तान्या का गुस्सा निकल जाता है। तान्या सबको बताती है कि कृष उसे बॉसी बोलता है। तब अरमान उसे समझाता है और बताता है कि उसने बहुत ही अच्छी तरह अंशुमन की कंपनी संभाली है।
इस पूरे ड्रामे के बीच दिशा कृष के पास जाएगी और उसे तान्या के साथ डिनर पर जाने के लिए कहेगी। तब कृष का गुस्सा दिशा पर निकल जाता है। वह दिशा को अपने काम से काम रखने के लिए कहता है। इतना ही नहीं, इस मौके पर वह आर्यन को जोरू को गुलाम कह देता है।
शो में आगे दिखाया जाएगा कि कृष का गुस्सा देखकर अभिरा खुद को रोक नहीं पाती। अभिरा कृष को खूब सुनाती है। वह दिशा को पीछे करती है और कृष को शांत होने के लिए कहती है और धमकी देते हुए कहती है कि इस घर की औरते उसे छोड़ेगी नहीं।
आगे दिखाया जाएगा कि अरमान और अभिरा के बीच सुलह होगी। आधी रात को अभिरा और अरमान अपने अपने कमरे से निकलकर दोनों बात करेंगे। इस मौके पर अरमान माफी मांगेगा और अभिरा अपनी गलती को सुधारने की बात करेगी।
आखिर में दिखाया जाएगा कि अगले दिन दादी सा का बर्थडे होगा और पूरा परिवार एक साथ कावेरी पोद्दार को जन्मदिन की बधाई देगा। सभी लोग साथ में पार्टी भी करेंगे, लेकिन विद्या साइड में खड़े होकर देखेगी। इस मौके पर दिशा भी नहीं होगा। आर्यन थोड़ा उदास होगा।