Devoleena Bhattacharjee On Delhi Bus Gangrape: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया गया। दिल्ली के रानी बाग इलाके में खड़ी स्लिपर बस में एक लड़की के साथ गैंगरेप (Delhi Gangrape) की वारदात को अंजाम दिया गया। इस घटना में पुलिस ने बस ड्राइवर और कंटक्टर को हिरासत में ले लिया है। इस घटना ने दिल्ली में महिला सुरक्षा को फिर सवालों में ला दिया है। सोशल मीडिया पर दिल्ली सरकार सवालों के घेरे में हैं। टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने भी इस घटना पर अपनी भड़ास निकाली है और दिल्ली सरकार को घेरा है। (ये भी पढ़ें: सिद्धार्थ शुक्ला के बाद Shehnaaz Gill की जिंदगी में हुई प्यार की एंट्री, RCB के इस क्रिकेटर को कर रही हैं डेट?)
देवोलीना भट्टाचार्जी का फूटा गुस्सा
देवोलीना भट्टाचार्जी ने सोशल मीडिया पर एक यूजर का पोस्ट रीशेयर किया। इसमें बस की तस्वीर और निर्भया कांड के बाद विरोध में जुटे जनसमूह की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, 'फिर एक 'निर्भया', 14 साल बीत गए, कुछ नहीं बदला।' इस पोस्ट को रीशेयर करते हुए देवोलीना ने लंबा चौड़ा नोट लिखा और अपनी भड़ास निकाली। देवोलीना ने इस पर लिखा, 'अब समय ऐसा है कि इन राक्षसों को गिरफ्तार होने का भी डर नहीं है, क्योंकि आखिरकार जमानत तो मिल ही जाएगाी। वो अब कानून और व्यवस्था के बारे में बहुत जागरूक हैं। फांसी तो होने से रही। लड़की बचाओ-पढ़ाओ बस नाटक ढोंग पॉलिटिकल मुद्दा ही है बस। बाकी सब वेसे का वैसा ही चल रहा है। लाइन से इन जैसों को फांसी देना शुरू करो अगर वाकई में इन दरिंदों से देश को बचाना है तो।' (ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 में एंट्री से पहले बेटियों संग कैंपेनिंग पर निकलीं Rubina Dilaik, पति को बनाया फोटोग्राफर)
