Elvish Yadav Become Ultimate Boss Of Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2) ने लोगों के दिलों दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो का फिनाले 14 अगस्त को होने वाला है, जिसके लिए सभी कंटेस्टेंट्स में कड़ी टक्कर चल रही है। लेकिन फिनाले से चंद दिन पहले ही मानो एल्विश यादव ने रफ्तार पकड़ ली है। वह वोटिंग ट्रेंड में तो आगे चल ही रहे थे। अब उन्होंने बॉस मीटर भी अपने नाम कर लिया है।
'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2) के आखिरी सप्ताह के बॉस मीटर में एल्विश यादव (Elvish Yadav) के नाम जीत दर्ज हुई। उन्होंने अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) और बाकी कंटेस्टेंट्स को पछाड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया। एल्विश यादव के 'अल्टिमेट बॉस ऑफ द सीजन' बनने पर उनके फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर है। एल्विश यादव के फैंस का कहना है कि उन्होंने बॉस मीटर तो जीत ही लिया है, अब अगली नजर 'बिग बॉस ओटीटी 2' की ट्रॉफी पर है।
ट्विटर पर भी खूब ट्रेंड में हैं एल्विश यादव
बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' के एल्विश यादव ट्विटर पर भी ट्रेंड में बने हुए हैं। उनके फैंस लगातार ट्विटर पर #ElvishArmy और #ElvishForTheWin जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 2' को लेकर माना जा रहा है कि फिनाले का असली मुकाबला एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के बीच ही होने वाला है। बता दें कि वोटिंग ट्रेंड में भी एल्विश यादव लगातार कई दिनों से आगे चल रहे हैं। वहीं आखिरी पायदान पर बेबिका धुर्वे नजर आ रही हैं।
