लाइफस्टाइल

Bhang Pakora Recipe: भांग के पकौड़े बनाने हैं तो यहां से नोट करे होली स्पेशल भांग पकौड़े की आसान रेसिपी, 100% क्रिस्पी होने की है गारंटी

Bhang Pakora Recipe (भांग के पकौड़े की रेसिपी, हिंदी में): आज होली के दिन लोग ठंडाई और गुजिया जरूर खाएंगे। वहीं, इस त्योहार में भांग के पकौड़े खाने का भी ट्रेंड है। भांग वैसे के पकौड़े होली पर बनने वाली ट्रेडिशनल डिश में शामिल है। यहां से आप इसकी सबसे आसान रेसिपी सीख सकते हैं और भांग के पकौड़े को घर पर ही बना सकते हैं।

Image

bhang ke pakode easy quick recipe in hindi

Bhang Pakora Recipe (भांग के पकौड़े कैसे बनते हैं): आज यानी 14 मार्च को देशभर में होली का त्योहार सेलिब्रेट किया जा रहा है। मौज-मस्ती का ये दिन रंग-गुलाल के अलावा खाने-पीने के लिए भी मशहूर है। इस दिन घर पर तरह-तरह के पकवान बनते हैं। होली ही ऐसा त्योहार है जब हर कोई गुजिया, ठंडाई तो दही बड़े खाता नजर आता है। हालांकि, इस खास दिन पर एक और चीज खाई जाती है और वो है भांग। कुछ लोग भांग पीते हैं तो कुछ इसके पकौड़े, घोटा या चटनी बनाकर खाते हैं। वैसे तो ज्यादातर लोग भांग के पकौड़े बाजार से ही खरीद कर लाते हैं लेकिन अगर आप चाहें तो इसे घर पर ही बना सकते हैं। भांग के पकौड़े घर पर 5 से 10 मिनट में तैयार भी हो जाते हैं। अगर आप इसकी रेसिपी जानना चाहते हैं तो यहां देख सकते हैं। यहां भांग के पकौड़ों की जबरदस्त रेसिपी (हिंदी में) मौजूद है।

भांग के पकौड़े बनाने की सामग्री-

1. बेसन

2. फूलगोभी (टुकड़े में)

3. आलू (कटे हुए)

4. प्याज (कटे हुए)

5. हरी मिर्च (कटी हुई)

6. भांग की पत्ती (कटी हुई)

7. अनारदाना पाउडर

8. हरा धनिया पत्ता (कटा हुआ)

9. चाट मसाला पाउडर

10. धनिया पाउडर

11. लाल मिर्च पाउडर

12. नमक

13. सरसों का तेल

14. अजवाइन

15. जीरा पाउडर

16. पानी

how to make bhang pakoda at home

how to make bhang pakoda at home

भांग के पकौड़े बनाने की विधि-

भांग के पकौड़े बनाने के लिए सबस पहले एक बाउल में बेसन को छाल लें। अब इसमें थोड़ा थोड़ा पानी मिलाकर इसका घोल बना लेंगे। घोल बनाते हुए ही इसमें नमक डालना है और अच्छे से मिक्स करना है। अब आपको इस घोल में कटे हुए फूलगोभी के टुकड़े, कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, भांग का पत्ती, हरा धनिया, अनारदाना पाउडर, अजवाइन, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला पाउडर, धनिया पाउडर डालना है। फिर इस पूरे बैटर को अच्छे से मिक्स कर लेना है। अब आपको एक अलग कढ़ाई में तेल गर्म करना है। गर्म तेल में बैटर को थोड़ा थोड़ा करके डालें और सुनहरा होने तक कलछी से चलाते हुए पकाएं। अब इस पकौड़े को आप गर्मागर्म ही सर्व कर सकते हैं। भांग के पकौड़े सॉस या चटनी के साथ खाए जा सकते हैं।

बस ध्यान दें कि भांग के पकौड़े में नशा होता है तो इसे आपको बच्चों को नहीं खाने देना है। बड़े लोगों को भी इसे ज्यादा नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसे खाकर आप अलग ही दुनिया में महसूस करेंगे।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article