बॉलीवुड

Salman Khan की 'सिकंदर' को हिट होते हुए देखना चाहते हैं Aamir Khan, बोले 'मेरी तरफ से शुभकामनाएं हैं...'

Aamir Khan Send Wishes for Salman Khan's Sikandar: बॉलीवुड सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) इस साल ईद पर रिलीज होने जा रही है। इस मूवी की रिलीज से पहले ही सलमान खान को आमिर खान ने शुभकामनाएं दी हैं। आमिर खान ने यहां तक कहा कि हम सभी को इस फिल्म का इंतजार है।

Image

Aamir khan and Salman Khan

Aamir Khan Send Wishes for Salman Khan's Sikandar: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) ईद के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का इंतजार फैन्स को ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री के टॉप एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) को भी है। हाल ही में आमिर खान ने अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। सलमान खान भी देर आमिर खान को जन्मदिन की बधाई देने उनके घर पहुंचे थे। मीडिया से बात करते हुए आमिर खान ने सलमान खान की 'सिकंदर' के लिए भाईजान को शुभकामाएं भेजी हैं।

'सिकंदर' के आमिर खान ने दी भाईजान को शुभकामाएं

मीडिया से बातचीत के दौरान आमिर खान ने कहा, 'सिकंदर के लिए सलमान को शुभकामनाएं। उनकी फिल्म आ रही है और मेरी तरफ से बहुत-बहुत मुबारक और बधाई और बहुत बहुत शुभकामनाएं। हम सब उसका इंतजार कर रहे हैं। ए.आर. मुरुगदॉस वो डायरेक्टर हैं, जिनके साथ मैंने गजनी की थी। वो बहुत ही कमाल के डायरेक्टर हैं। मुरुगादॉस और सलमान का कॉम्बिनेशन देखने में मजा आएगा हम लोगों को।' आमिर खान ने बयान से साफ हो गया है कि सलमान खान की फिल्म को वो जरुर देखने वाले हैं।

ए.आर. मुरुगदॉस के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिकंदर' में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म में काजल अग्रवाल और शर्मन जोशी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में आएंगे। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि सलमान खान की 'सिकंदर' थलापति विजय की 'सरकार' का रीमेक है। इन अफवाहों पर 'सिकंदर' ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि इसकी कहानी एकदम ओरिजिनल है और किसी का रीमेक नहीं हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article