बॉलीवुड

'Mahabharat': आमिर खान ने शुरू किया अपना ड्रीम प्रोजेक्ट, सिनेमाघरों में बड़े पर मचेगा कोहराम

Aamir Khan Start Work on Mahabharat: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान 14 मार्च को अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। पैपराजी से बात करते हुए आमिर खान ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' पर काम शुरू करने के बारे में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट की टाइमलाइन भी सेट कर दी है।

Image

Aamir Khan Start Work on Mahabharat

Aamir Khan Start Work on Mahabharat: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों कई वजहों से सुर्खियों में बने हुए हैं। 14 मार्च के दिन आमिर खान को आमिर खान 60 साल के होने वाले हैं। बीती रात आमिर खान ने अपना 60वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट किया। 13 मार्च 2025 को आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन को मनाने के लिए पैपराजी के साथ एक मुलाकात भी की। इस इवेंट के जब आमिर खान के उनके ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' (Mahabharat) को शुरू करने के पूछा तो अभिनेता ने बेहद ही हैरान कर देने वाल खुलासा किया।

'महाभारत' को लेकर आमिर खान ने किया बड़ा खुलासा

आमिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' कई सालों से होल्ड पर था। मगर अब आमिर खान ने इस प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया और बताया कि उन्होंने 'महाभारत' पर काम शुरू कर दिया है। वो इस समय के साथ इसकी राइटिंग पर बाकी चीजों पर भी काम शुरू करने जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट की टाइमलाइन को लेकर किए गए सवाल पर आमिर खान ने कहा कि आने वाले 5 सालों में इसे पूरा कर लिया जाएगा। बाकी इस चीज पर भी निर्भर है कि इसकी शुरुआत कैसी रहती है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान इस समय फिल्म 'सितारे जमीन पर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मूवी को साल 2007 में आई 'तारे जमीन पर' का सीक्वल बताया जा रहा है। इस मूवी में आमिर खान के कमबैक को देखने के लिए हरकोई बेताब है। सुनने में आ रहा है कि यह मूवी इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है। आखिरी बार आमिर खान फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article