शहर

कल का मौसम 14 March 2025 : होली पर मंडराए खतरे के बादल! ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश; तूफान-वज्रपात का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 14 March 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: होली पर रंगों का 'रंग' फीका करने में इंद्रदेव कोई कोर कसर नहीं छोड़ने वाले! आईएमडी ने अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत में मौसम के परिवर्तन होने के संकेत दिए हैं। 14 मार्च को दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा-पंजाब, यूपी, राजस्थान में बादलों के छाए रहने के साथ बारिश का अलर्ट है। इस दौरान उत्तरी राज्यों में आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। उधर, पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। आइये जानते हैं होली पर कहां कैसा मौसम रहेगा?

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : रंगों के पर्व होली पर मौसम के अलग-अलग 'रंग' देखने को मिलेंगे। आसमान पर बादलों की मौजूदगी रहेगी और कलर-गुलाल के साथ बारिश की बौछारें पड़ेंगी। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कहीं धूप कहीं बारिश तो कहीं आंधी-तूफान तो कहीं बर्फबारी होने की संभावना है। आईएमडी ने 14 मार्च को उत्तर भारत के हरियाणा-पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में ओलवृष्टि के साथ वज्रपात की संभावना व्यक्त की जा रही है। उधर, पहाड़ों में हिमालयी विक्षोभ के एक्टिव होने से जम्मू-कश्मीर में रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी। अगले 24 घंटों में हिमाचल और कश्मीर घाटी, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है, जिससे तापमान में खासी कमी देखी जाएगी। दिन में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। इसके अलावा, पूर्वोत्तर में भी मौसम बदला रहेगा। दक्षिण भारत के केरल और तमिलनाडु में चक्रवात तूफान के साथ तेज बारिश होने का अलर्ट है।

हरियाणा और पंजाब का मौसम

स्काईमेट ने हरियाणा और पंजाब के लिए मौसम का बड़ा अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटो के दौरान दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है। अगर, ऐसे में बारिश के साथ आसमानी पत्थर गिरते हैं तो किसानों को भारी नुकसान होगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सिसय और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यूपी में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। प्रदेश में चार दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। फिलहाल गुरुवार को अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली समेत कई जिलों में बादल गरजने व बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही प्रदेश के दोनों हिस्सों में तेज हवा का भी अलर्ट है।

राजस्थान में बारिश

राजस्थान में में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज बीकानेर व जयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश-बूंदाबांदी की संभावना है। आईएमडी के जयपुर केंद्र अनुसार 14-15 मार्च को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग तथा जैसलमेर, फलोदी, नागौर व आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसी तरह 16 मार्च को भी जयपुर व भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश व शेष अधिकांश भागों में मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहने की संभावना है। आगामी 48 घंटे में राज्य में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिर सकता है। इसके अलावा, 14 मार्च को बाड़मेर व आसपास के क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने के कारण ‘लू’ से राहत मिलने की संभावना है।

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ रात में बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। यानी बारिश होली का रंग फीका करने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली।

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर

दिल्ली में सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, एक्यूआई 159 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। हवाओं की गति बढ़ने पर प्रदूषण का स्तर घट रहा है और हवाओं के थमने पर बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में पॉल्यूशन से काफी राहत की उम्मीद है।एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

एनसीआर में कल का मौसम

एनसीआर में मौसम एक बार फिर अपना मिजाज बदलने वाला है। आईएमडी ने 14 और 15 मार्च को बारिश होने की संभावना जताई है। लोगों को होली के दिन भी बूंदाबांदी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में तेज हवाएं भी चल सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली का भी अलर्ट है।

मार्च में कैसा रहेगा मौसम?

13 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश होगी और अधिकतम तापमान 34 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहेगा। इसके बाद 14 मार्च यानी होली के दिन भी मौसम की स्थिति यही बनी रहेगी और बारिश का सामना एनसीआर के लोगों को करना पड़ेगा। इस दिन अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। 15 मार्च को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की ज्यादा संभावना है। इस दिन भी अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पहुंचने की संभावना है। बारिश के बाद नमी बढ़ेगी और सुबह-शाम ठंड और अधिक महसूस हो सकती है।

तमिलनाडु में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

तमिलनाडु के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खासकर, दक्षिणी तमिलनाडु में भारी बारिश के आसार हैं। आईएमडी ने बताया कि बारिश का कारण बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र है, जो तमिलनाडु के तट के पास है और समुद्र से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इसके चलते, कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली और थूथुकुडी जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

चक्रवाती तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के साथ-साथ तेनकासी जिले में भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। साथ ही चक्रवाती तूफान के खतरे के कारण मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, तमिलनाडु और पुडुचेरी में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान चेन्नई और उसके आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और शहर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है। ऑरेंज अलर्ट के बाद मंगलवार को तमिलनाडु में भारी बारिश हुई थी।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, होली के दिन दिन गर्मी के साथ बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जो सामान्य से अधिक है। तेज धूप के बीच लोग त्योहार के रंगों का आनंद लेने के लिए छायादार जगहों की तलाश कर सकते हैं।

केरल में बारिश

केरल के कुछ हिस्सों में 13 और 14 मार्च को हल्की से छिटपुट बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, बारिश का दौर लंबे समय तक नहीं खिंचेगा। यानी होली के रंगों पर विशेष खलल नहीं डालेगा। इस दौरान तापमान 25 से 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना व्यक्त की जा रही है, जबकि निचले इलाकों में बारिश हो सकती है। बर्फबारी के कारण तापमान में काफी हद तक ठंडक का एहसास कराएगा। यानी होली पर भीगने के साथ सर्दी से बचाव करना होगा।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
कश्मीर-3 डिग्री सेल्सियस3 डिग्री सेल्सियस
ताबो-17 डिग्री सेल्सियस-1 डिग्री सेल्सियस
शिमला6 डिग्री सेल्सियस18 डिग्री सेल्सियस
देहरादून13 डिग्री सेल्सियस28 डिग्री सेल्सियस
दिल्ली18 डिग्री सेल्सियस32 डिग्री सेल्सियस
मुंबई26 डिग्री सेल्सियस36 डिग्री सेल्सियस
लखनऊ19 डिग्री सेल्सियस34 डिग्री सेल्सियस
भोपाल21 डिग्री सेल्सियस35 डिग्री सेल्सियस
जयपुर21 डिग्री सेल्सियस31 डिग्री सेल्सियस
हैदराबाद26 डिग्री सेल्सियस37 डिग्री सेल्सियस

कहां सबसे ज्यादा गर्मी?

दक्षिण भारत से लेकर पश्चिम तक अभी से मार्च वाली गर्मी का एहसास हो रहा है। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और गुजरात में गर्मी का प्रकोप शुरु हो गया है। कुल मिलाकर सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है। उधर, केरल में भीषण गर्मी के मद्देनजर लू और सनबर्न का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

सनबर्न क्या होता है

गर्मियों के मौसम में सनबर्न का अलर्ट रहता है। सनबर्न त्वचा के लिहाज से काफी हानिकारक होती है। चिकित्सा की भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। सनबर्न सूरज की यूवी किरणों के ज्यादा संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है, जिससे त्वचा में छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं और दर्द होने लगता है। कुल मिलाकर स्किन झुलस जाती है, जिससे उसका कलर डार्क हो जाता है।

कोल्ड डे क्या है?

कश्मीर-हिमाचल प्रदेश में अभी भी कोल्ड के जैसी स्थिति है। लोग जानना चाहते हैं कि Cold Day क्या होता है? तो बता दें कि आईएमडी के मुताबिक, कोल्ड डे तब माना जाता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियत कम दर्ज किया जाए। उन दिनों को कोल्ड डे में काउंट करते हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर नहीं होता है, लिहाजा लोगों को सर्दी से राहत की उम्मीद कम रहती है।

हीटवेव का अलर्ट जारी

देश भर में मौसम के मिजाज में नाटकीय रूप से उतार-चढ़ाव को देखते हुए हीटवेव अलर्ट जारी किया है। जहां कुछ इलाकों में बारिश हो रही है, वहीं कुछ इलाकों में अत्यधिक गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे दिल्ली-एनसीआर को अस्थायी राहत मिल रही है। आईएमडी ने मार्च से मई तक सामान्य से अधिक तापमान का अनुमान लगाया है, जिससे आने वाले महीनों के बारे में चिंताएं बढ़ गई हैं। खासकर, महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत के राज्य विशेष रूप से प्रभावित होंगे। आईएमडी इन बदलावों के लिए जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार माना है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी के लिए तैयार रहने की जरूरत है।

हीटवेव क्या है?

भीषण गर्मियों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया जाता है। हीटवेट तब होती है जब किसी खास जगह पर तीन दिन तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान असामान्य रूप से गर्म होता है। इसे उस क्षेत्र की स्थानीय जलवायु और पिछले मौसम के संबंध में माना जाता है। इस दौरान तापमान सामान्य औसत से अधिक पहुंच जाता है तो उसे हीटवेव कहा जाता है। खासकर, मार्च से जून के दौरान और कुछ दुर्लभ मामलों में जुलाई के महीने में ये स्थिति बनती है। हीटेवव के दौरान लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। आमतौर पर शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होने पर पानी की कमी बुखार, उल्टी, दस्त, थकान, कमजोरी इत्यादि लक्षण दिखाई देते हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article