Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का फिनाले 14 अगस्त 2023 को आयोजित होने वाला है। फिनाले से पहले अब सोशल मीडिया पर इसी बात की जंग छिड़ी हुई है कि आखिर अभिषेक मल्हान ट्रॉफी जीतेगा या एल्विश यादव। लोग अपने अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को ट्रॉफी का ज्यादा हकदार सिद्ध करने में लगे हुए हैं। इस बीच वह अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब बिग बॉस वोटिंग का लेटेस्ट ट्रेंड सामने आ रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि मनीषा रानी और एल्विश यादव दोनों को पछाड़ कर अभिषेक मल्हान इस वक्त सबसे ऊपर चल रहे हैं, हालांकि इससे पहले वाले वोटिंग ट्रेंड में एल्विश यादव पहले नंबर पर दिख रहे थे। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Bigg Boss OTT 2 new voting trends
एल्विश यादव के फैंस को लगेगा झटका
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के फिनाले से पहले अब फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट कर रहे है। बिग बॉस खबरी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड का अपडेट शेयर किया है, जिसके अनुसार सबसे ऊपर अभिषेक मल्हान, फिर एल्विश यादव, मनीषा रानी, पूजा भट्ट और आखिर में बेबिका ध्रुवे हैं। इस नए वोटिंग ट्रेंड को देख अभिषेक मल्हान के फैंस खुशी से झूम उठे हैं। हालांकि एल्विश और फुकरा इंसान के बीच वोटों में ज्यादा अंतर नहीं है, दोनों एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
