होली पर मौसम लेगा यू टर्न, रंगो के साथ बरसेंगे बादल, इन राज्यों में बिजली गिरने का अलर्ट; जानिए मौसम का हाल
दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और रात में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक था। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 228 पर पहुंच गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। मौसम विभाग ने दक्षिणी तमिलनाडु के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने बुधवार को बताया कि दक्षिणी तमिलनाडु में भारी बारिश के आसार हैं। जयपुर मौसम केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी दो दिनों में बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने के आसार हैं। मौसम से जुड़ी ताजा तरीन खबरों के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े रहिए।
होली पर मौसम लेगा यू टर्न, रंगो के साथ बरसेंगे बादल, इन राज्यों में बिजली गिरने का अलर्ट; जानिए मौसम का हाल
हरियाणा-पंजाब में ओलावृष्टि की संभावना ता
उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, होली पर बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के अलावा, उत्तर पश्चिमी राजस्थान और पाकिस्तान के आसपास एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) विकसित हो रहा है। यह सिस्टम उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करेगा। 12 से 15 मार्च के बीच, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्य प्रदेश में बारिश देखने को मिलेगी। 14 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा, लेकिन इस दौरान उत्तर भारत के कई राज्यों में छिटपुट बारिश हो सकती है। यह बारिश ज्यादा भारी तो नहीं होगी, लेकिन कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
बिहार में मौसम शुष्क
यूपी में मौसम के परिवर्तन के संकेत
एनसीआर में बदलेगा मौसम
मौसम लगातार अपना मिजाज बदल रहा है। लोगों को कभी तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम के वक्त ठंडी हवाओं के कारण मौसम में बदलाव का असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, एनसीआर में मौसम एक बार फिर अपना मिजाज बदलने वाला है। आने वाले 2 से 3 दिन बारिश का अलर्ट है।
राजस्थान में कितना तापमान
केन्द्र के अनुसार, जयपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री, अजमेर में 37.8, भीलवाड़ा में 37.9, कोटा में 38.6, उदयपुर में 37.9, चूरू में 36.4 और धौलपुर में 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शर्मा ने बताया कि बाड़मेर और जालोर में भीषण गर्मी का दौर बुधवार को भी जारी रहेगा।
राजस्थान में बारिश की संभावना
जयपुर मौसम केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी दो दिनों में बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि संगरिया में सबसे कम न्यूनतम तापमान बुधवार सुबह 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उनके मुताबिक, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, सिरोही, डूंगरपुर व पाली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजस्थान का मौसम कैसा है
राजस्थान के अधिकांश भागों में बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक, बाड़मेर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 7.7 डिग्री ज्यादा है।
तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने दक्षिणी तमिलनाडु के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने बुधवार को बताया कि दक्षिणी तमिलनाडु में भारी बारिश के आसार हैं। बारिश का कारण बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र है, जो तमिलनाडु के तट के पास है और समुद्र से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इसके चलते, कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली और थूथुकुडी जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
दिल्ली में कितना प्रदूषण
सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 228 पर पहुंच गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
दिल्ली में बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने गुरुवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और रात में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 18 डिग्री सेल्सियस और 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
दिल्ली का तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जब पारा 34.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक है। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक था। शहर में आर्द्रता का स्तर 77 से 36 प्रतिशत के बीच रहा।
दिल्ली में साल का दूसरा सबसे गर्म दिन कल
दिल्ली में बुधवार को इस साल का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
