बॉलीवुड

आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रेट की 1st Pic आई सामने, तुरंत देखें

Aamir Khan GF Gauri HD PIC LEAKED: टाइम्स नाउ नवभारत ने लगभग एक महीने पहले अपने रीडर्स को इस बात की जानकारी दी थी कि वो गौरी नाम की एक हसीना को डेट कर रहे हैं। आमिर खान (Aamir Khan) की इस नई गर्लफ्रेंड की तस्वीर मीडिया में आ गई हैं। 13 मार्च को एक प्रेस मीट के दौरान आमिर खान ने गौरी (Gauri Spratt) को डेट करने की खबरों पर पक्की मुहर भी लगा दी है।

Image

Aamir Khan New GF Gauri

Aamir Khan GF Gauri HD PIC LEAKED: बॉलीवुड कलाकार आमिर खान (Aamir Khan) ने 60वें जन्मदिन की प्रेस मीट के दौरान अपनी डेटिंग लाइफ पर चुप्पी तोड़ी और माना की वो एक बार फिर से सीरियस रिलेशनशिप में हैं। आमिर खान ने मीडिया को जानकारी दी है कि वो अपनी 25 साल पुरानी दोस्त गौरी स्प्रेट (Gauri Spratt) को डेट कर रहे हैं। इन दोनों की पहली मुलाकात 25 साल पहले हुई थी, जिसके बाद ये दोस्त बन गए। आमिर खान ने जब से इस बात पर पक्की मुहर लगाई है कि वो गौरी स्प्रेट को डेट कर रहे हैं, तब से फैंस उनकी एक झलक के लिए बेचैन हैं। आमिर खान की नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रेट की नई तस्वीर टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ लग चुकी है, जिसे आप नीचे देख सकते हैं:

Aamir GF Gauri

Aamir GF Gauri

आमिर खान और गौरी स्प्रेट ने कब डेट करना शुरू किया?

आमिर खान के खुलासे के बाद फैंस ये सवाल पूछ रहे हैं कि इन दोनों ने कब डेट करना शुरू किया क्योंकि कुछ वक्त पहले ही आमिर खान ने किरण राव से तलाक लिया था जो उनकी दूसरी पत्नी थीं। आमिर ने इस सवाल का जवाब भी प्रेस मीट में दिया और बताया, 'मैं और गौरी 25 साल पहले मिले थे। हमारी दोस्ती काफी पुरानी है। लगभग डेढ़ साल पहले हमने एक-दूसरे को डेट करने का फैसला लिया और इस वक्त सीरियस रिलेशनशिप में हैं। हमें एक-दूसरे का साथ अच्छा लगता है और मैं रोज गौरी के लिए गाना भी गाता हूं।'

क्या गौरी के साथ शादी करेंगे आमिर खान

आमिर खान ने तीसरी बार शादी करने की खबरों पर चुप्पी भी तोड़ी। शादी के सवाल पर आमिर खान ने कहा है, 'मुझे नहीं पता है कि मैं तीसरी बार शादी करता हुआ कैसा लगूंगा क्योंकि मैं 60 साल का हूं। मुझे लगता है कि तीसरी बार शादी करना मुझे शोभा नहीं देगा। हालांकि मैं ये कह सकता हूं कि मेरे बच्चे मेरी खुशी से खुश हैं।' आमिर खान ने तीसरी बार शादी के सवाल पर साफ-साफ जवाब नहीं दिया है लेकिन जिस तरह से उन्होंने गौरी को सलमान खान और शाहरुख खान से मिलवाया है, उससे ऐसा लग रहा है कि वो इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article