बॉलीवुड

60 साल के आमिर खान को 25 साल पुरानी दोस्त गौरी से हुई मोहब्बत, बोले 'सलमान-आमिर से मिलवा...'

Aamir Khan confirms dating Gauri: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) 13 मार्च के दिन मीडिया से मुखातिब हुए। आमिर खान 14 मार्च को 60 साल के हो जाएंगे। आमिर ने मीडिया से बात करते हुए इस बात पर पक्की मुहर लगाई कि वो अपनी 25 साल पुरानी दोस्त गौरी (Gauri) को डेट कर रहे हैं। आमिर ने बताया कि वो सलमान-शाहरुख को गौरी से मिलवा चुके हैं।

Image

60 साल के आमिर खान को 25 साल पुरानी दोस्त गौरी से हुई मोहब्बत, बोले 'सलमान-आमिर से मिलवा...'

Aamir Khan confirms dating Gauri: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान 14 मार्च के दिन 60 साल के हो जाएंगे। इस उपलक्ष्य में आमिर खान ने एक स्पेशल प्रेस मीट रखी थी, जहां टाइम्स नाउ नवभारत की टीम भी मौजूद थी। इस प्रेस मीट के दौरान आमिर खान ने महीनों से चली आ रही डेटिंग की खबरों पर चुप्पी तोड़ी और माना कि वो गौरी नाम की लड़की को डेट कर रहे हैं। आमिर खान ने बताया कि गौरी उनकी 25 साल पुरानी दोस्त हैं, जिनके साथ वो इस वक्त रिलेशनशिप में हैं। आमिर खान के इस खुलासे के बाद फैंस खुश हैं कि उनके सुपरस्टार की जिंदगी में दोबारा से खुशियां लौट आई हैं। प्रेस मीट के दौरान आमिर खान ने कहा, 'मैं और गौरी 25 साल पहले मिले और दोस्त बन गए। हालांकि अब हम डेट कर रहे हैं और रिलेशनशिप में हैं। हम दोनों अपने रिश्ते को लेकर बहुत सीरियस हैं और एक-दूसरे के लिए कमिटेड हैं। हम दोनों को साथ में लगभग 1.5 साल होने वाले हैं।'

Aamir GF Gauri

Aamir GF Gauri

सलमान खान और शाहरुख खान से गौरी को मिलवा चुके हैं सलमान खान

प्रेस वार्ता के दौरान आमिर खान ने ये खुलासा भी किया कि बीती रात उन्होंने गौरी को सलमान खान और शाहरुख खान से मिलवा दिया है। आमिर ने बीती रात सलमान-शाहरुख को डिनर पर बुलाया था। 60वें बर्थडे से पहले आमिर खान ने दोस्तों के साथ खास पल बिताए और उन्हें अपनी नई साथी से मिलवाया। आमिर खान जिस तरह से बात कर रहे थे, उससे ऐसा लग रहा था कि सलमान-शाहरुख को नई भाभी पसंद आई है।

कुछ वक्त पहले ही किरण राव को दिया था तलाक

आमिर खान ने तीसरी बार सीरियस रिलेशन में जाने से पहले दो बार तलाक ले चुके हैं। उन्होंने सबसे पहले रीना दत्ता के साथ शादी की थी, जिससे उन्हें जुनैद और इरा नाम के दो बच्चे हैं। इसके बाद वो किरण राव के साथ रिलेशनशिप में आए और फिर दोनों ने शादी कर ली। किरण से उन्हें आजाद नाम का एक बेटा है। अब देखना दिलचस्प रहेगा कि आमिर खान गौरी के साथ शादी करते हैं या फिर इस रिश्ते को सिर्फ प्यार का नाम देते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article