13 मार्च 2025 हिंदी न्यूज़: पाकिस्तानी सेना को BLA का अंतिम अल्टीमेटम, संभल की मस्जिद में आज से होगी रंगाई-पुताई
13 मार्च 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस हाईजैक मामले में बड़ा अपडेट आया है। क्वेटा रेलवे स्टेशन पर 200 ताबूत नजर आए हैं। इसका मतलब यह निकाला जा रहा है कि बलूचिस्तान में बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं। इस बीच BLA ने करीब 200 बंधकों को छोड़ने के लिए पाकिस्तानी सेना को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के मॉरीशस दौरे को पूरा कर बुधवार रात स्वदेश लौट आए। वहीं, यूरोपीय यूनियन ने स्टील एवं अल्यूमीनियम पर टैरिफ बढ़ाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले की आलोचना की है। ईयू ने कहा है कि वह भी जवाबी कदम उठाएगा। भारत में होली त्योहार की धूम है। लोगों में होली को लेकर काफी उत्साह और जोश नजर आया है।
13 मार्च 2025 हिंदी न्यूज़: पाकिस्तानी सेना को BLA का अंतिम अल्टीमेटम, संभल की मस्जिद में आज से होगी रंगाई-पुताई
हजारों 'दीदियों' के हाथों तैयार हर्बल गुलाल से गुलजार हुआ झारखंड का होली बाजार
जेएसएलपीएस की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी कंचन सिंह ने बताया कि प्राकृतिक रूप से बनाए गए गुलाल में हरे रंग के लिए पालक, गुलाबी के लिए चुकंदर, पीले और नारंगी रंग के लिए पलाश और हल्दी, जबकि नीले रंग के लिए सिंद्धार समेत अन्य फूलों और पत्तियों का उपयोग किया गया है। गुलाल को सुगंधित बनाने के लिए प्राकृतिक एसेंस का भी समावेश किया गया है। उन्होंने कहा, “पलाश ब्रांड के जरिए हम ग्रामीण महिलाओं के हाथों से बने उत्पादों को बाजार तक पहुंचा रहे हैं।
महाराष्ट्र के बीड में पुलिसकर्मियों की ‘नेम प्लेट' पर नहीं होगा उपनाम
अधिकारी ने बताया कि अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने सुरक्षाकर्मियों के कार्यालयों में टेबल पर प्रदर्शित करने के लिए ‘नेमप्लेट’ वितरित की हैं, जिन पर उनके उपनाम का उल्लेख नहीं है।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही पुलिसकर्मियों की वर्दी पर लगाने के लिए व्यक्तिगत रूप से छोटी ‘नेमप्लेट’ बनवानी होंगी जिन पर उनके उपनाम नहीं होंगे। पिछले वर्ष दिसंबर में मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के बाद कंवत को बीड के पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किया गया था।
ईडी ने कर्नाटक की अभिनेत्री से जुड़े सोना तस्करी मामले में छापेमारी की
केबल चोरी के कारण दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर सेवाएं बाधित
ओडिशा के बालासोर में नशे में धुत व्यक्ति ने बेटे की चाकू घोंपकर हत्या की
दिल्ली में आयुष्मान भारत बीमा योजना को लागू करने की तैयारियां पूरी
पेपर लीक से 85 लाख बच्चों का भविष्य ख़तरे में, यह व्यवस्थागत विफलता : राहुल
गाजा पर पलटे डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति ने अब कही यह बात
देहरादून ‘हिट एंड रन' मामले में शामिल कार पुलिस ने बरामद की
बागेश्वर धाम मे तीन दिवसीय होली उत्सव शुरु
धौलपुर में युवा नेता की हत्या : अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने उठाए सवाल
ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
धार में गैस टैंकर और दो वाहनों के बीच टक्कर में सात लोगों की मौत
अपहरण की झूठी सूचना देकर भागे युवक को महाराष्ट्र से हिरासत में लिया गया
फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने को मनीला में किया गया गिरफ्तार
राजस्थान में अगले साल 10 हजार स्कूली शिक्षकों की भर्ती होगी : भजनलाल शर्मा
शर्मा ने बुधवार को विधानसभा में वित्त तथा विनियोग विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए यह घोषणा की। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार के समय हुए समस्त 'अविवेकपूर्ण' कार्यों की जांच करवाने के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित करने की घोषणा भी की। विधानसभा ने मुख्यमंत्री के वक्तव्य के बाद राजस्थान विनियोग (संख्या-2) विधेयक, 2025 और राजस्थान वित्त विधेयक-2025 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। इन विधेयकों पर चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने यमुना जल को राजस्थान में लाने के लिए संयुक्त ‘डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट)’ तैयार करने के लिए कार्यबल का गठन किया है।
