Aamir Khan on 3rd Marriage: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) 14 मार्च को 60 साल के होने वाले हैं। 59 साल की उम्र में आमिर खान ने यह खुलासा करते हुए बताया है कि वो अपनी दोस्त गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ रिलेशनशिप में हैं। 13 मार्च के दिन मुंबई में मीडिया से बात करते हुए आमिर खान ने गौरी का इंट्रोडक्शन प्रेस से करवाया। कई फैन्स को यह लगने लगा था कि वो अब तीसरी शादी करेंगे। ऐसे में अब गौरी के साथ रिलेशनशिप में होने की खबरों के बीच अब आमिर खान ने तीसरी शादी को लेकर भी चुप्पी तोड़ दी है।
क्या सच में तीसरी शादी करेंगे आमिर खान?
आमिर खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मुझे नहीं लगता कि 60 साल की उम्र में मुझे शादी करना शोभा देती है की नहीं। मेरे बच्चे बहुत खुश हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि मेरी एक्स-वाइव्स के साथ मेरे अच्छे रिश्ते हैं।' इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान ने यह भी खुलासा करते हुए कहा था कि वे एक साल से साथ हैं लेकिन वह गौरी को 25 सालों से जानते हैं। अब आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अमीर और गौरी अपने रिश्ते को लेकर आगे जाते हैं या नहीं?
वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान ने इस दौरान यह भी खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' पर काम शुरू कर दिया है। इस प्रोजेक्ट को अभी 5 साल लगेंगे लेकिन इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा आमिर खान जल्द ही फिल्म 'सितारे जमीन पर' के जरिए एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में कमबैक करेंगे।
