टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Highlights: स्काउट और यंग की दोस्ती में आई दरार, अरिश्फा की हरकत देख रो पड़े काजी तौकीर

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में काफी सारे हंगामे हुए। नॉमिनेश टास्क में अमन और लव भिड़ गए। काजी भी अरिश्फा की वजह से रोने लगे।

Image

bigg boss 20 (photo credit- Twitter)

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में कंटेस्टेंट्स के ड्रामे खत्म नहीं हो रहे हैं। इस शो में रिश्ते अब रोज बदल रहे हैं। दो ग्रुप बने थे और वो वीकेंड का वार के बाद से पूरी तरह टूट गए हैं, लेकिन कंटेस्टेंट्स के बीच का बॉन्ड भी अब खराब हो रहा है, जिसकी झलक नॉमिनेशन टास्क में दिखी। मंगलवार के एपिसोड में बिग बॉस में नॉमिनेशन टास्क का ऐलान हुआ, लेकिन टास्क बुधवार के एपिसोड में खेला गया। इस मौके पर हर कंटेस्टेंट्स ने अपनी भड़ास निकाली। टास्क की शुरुआत में मैरी कॉम को रिंग में उतारा गया, जिन्हें उन कंटेस्टेंस्ट के पोस्टर पर पंच करने की जिम्मेदारी दी गई, जो नॉमिनेट हो रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: स्काउट ओपी को लव गिल संग देख भावुक हुईं गर्लफ्रेंड काशवी! धड़ल्ले से वायरल हुआ वीडियो

नॉमिनेशन टास्क के बाद रो पड़े काजी

मंगलावर के एपिसोड की शुरुआत में नॉमिनेशन टास्क आगे बढ़ता है और इस टास्क में अमन गांधी-लव गिल की लड़ाई हो जाती है। लव अमन को ओवरएक्टिंग के टैग पर खूब सुनाती है। इसके बाद काजी और स्काउट की भी बहस हो जाती है। इस टास्क के बाद काजी, माही, अमन, कनिका, लव, अरिश्फा और गुल्लू इस हफ्ते नॉमिनेटेड होते है। उदिति ने खास पावर के आधार पर मैरी कॉम को नॉमिनेट कर देती हैं। इसके बाद घर में बातचीत शुरू होती है। आम्रपाली कनिका-गुल्लू को ताना मारती हैं कि उनके साथ जो बैठता है वो बाहर चला जाता है। वह मैरी कॉम को बैठने के लिए मना कर देती है। इसके बाद काजी अरिश्फा की हरकत से रो पड़ते हैं। काजी को ये बात हर्ट होती है कि अरिश्फा उनका हाल पूछने नहीं आती। ये बात वो अरिश्फा को बताते हुए रो देते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर की आंखों में आंसू देख इन कंटेस्टेंट्स पर भड़कीं Gauahar Khan, बोलीं 'अल्लाह ऐसे दोस्त किसी को ना...'

    स्काउट और यंग में अनबन

    इसके बाद यंग कनिका से बातचीत करते हैं और काजी की तबीयत पर अपनी राय रखते हैं। इसके बाद रात को काजी कैमरे पर दिनभर का हाल रिपोर्टिंग स्टाइल में बताते हैं। इसके बाद यंग-स्काउट से मिली इग्नोरेंस पर हर्ट हो जाते हैं और अगले दिन स्काउट से अपनी नाराजगी जाहिर करते हैं। यंग और स्काउट में काफी बहस हो जाती है और फिर यंग अकेले रहने की बात करते हैं। वह लव गिल के सामने भी अकेले रहने की बात करते हैं, जो लव को पसंद नहीं आती। शो में आगे स्काउट और माही में बहस हो जाती है। स्काउट माही के कपड़े अपने एरिया से हटा देता है। इसके बदा स्काउट गर्लफ्रेंड संग अपनी फोटो लव और आम्रपाली को दिखाता है।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article