टीवी मसाला

Bigg Boss 19: अशनुर-अभिषेक के बीच प्यार की चिंगारी छेड़ रहे हैं नेहल-बसीर, दोस्ती से प्यार में बदलेगा रिश्ता!!

Bigg Boss 19 Ashnoor Kaur And Abhishek Bajaj On Love Angle: टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में अशनूर कौर और अभिषेक बजाज की दोस्ती पर कंटेस्टेंट्स भी शक करने लगे हैं। वहीं हाल ही में नेहल चुडासमा और बसीर अली ने अशनूर और अभिषेक के बीच क्यूपिड बनने की कोशिश की।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Ashnoor Kaur And Abhishek Bajaj On Love Angle: टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में इन दिनों जोड़ियां बनती नजर आ रही हैं। जहां तान्या मित्तल और अमाल मलिक की दोस्ती गहरी हो रही है तो वहीं दूसरी ओर प्रणित मोरे और फरहाना भट्ट की दोस्ती खूब पसंद की जा रही है। इसके अलावा 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अभिषेक बजाज और अशनूर कौर की दोस्ती पर भी खूब चर्चा हो रही है। दर्शकों के साथ-साथ घरवाले भी अशनूर कौर और अभिषेक बजाज की दोस्ती में लव एंगल तलाशने लगे हैं। वहीं हाल ही में 'बिग बॉस 19' का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बसीर अली और नेहल चुडासमा ने अशनूर कौर और अभिषेक बजाज के बीच प्यार की चिंगारी लगाने की कोशिश की।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि बसीर अली ने अशनूर कौर से सवाल किया कि क्या वह कभी किसी रिलेशनशिप में रही हैं या उनका कोई बॉयफ्रेंड रहा है। इसपर अशनूर ने बताया कि कभी नहीं। वहीं नेहल चुडासमा ने अशनूर कौर से कहा कि तो बजाज (अभिषेक) पहला इंसान हो सकता है? लेकिन अशनूर कौर ने साफ मना कर दिया, जिसपर बसीर अली और नेहल चुडासमा ने सवाल किया कि क्यों नहीं। नेहल ने अशनूर से पूछा, "तुम्हारा तालमेल भी इतना अच्छा है तो क्यों नहीं?" उनकी बात पर अशनूर कौर ने जवाब दिया, "वो वाइब नहीं है उसके साथ। मुझे बेस्ट फ्रेंड वाली वाइब है उसके साथ।"

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अशनूर कौर के साथ नेहल चुडासमा और बसीर अली की ये चर्चा यहीं खत्म नहीं हुई। नेहल ने अशनूर से कहा कि तुम लोग बेस्ट फ्रेंड भी बन सकते हो। जिसपर अशनूर ने जवाब दिया, "नहीं मेरा ऐसा है कि बेस्ट फ्रेंड अलग होना चाहिए और बॉयफ्रेंड अलग।" वहीं जब नेहल चुडासमा ने अभिषेक बजाज से सवाल किया कि उनकी क्या राय है तो उन्होंने भी जवाब दिया, "हम बेस्ट फ्रेंड्स हैं।" ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि अशनूर कौर और अभिषेक बजाज की बॉन्डिंग आगे चलकर प्यार में बदलती है या फिर दोस्ती ही रहती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article