Bigg Boss 16: इमली फेम सुंबुल तौकीर खान (sumbul touqeer khan) बिग बॉस के घर की सबसे पॉपुलर सदस्य में से एक हैं। वो जितना घर के अंदर एक्टिव हैं। उतना ही घर के बाहर भी सुंबुल के चर्चे होते रहते हैं। शो के शुरुआत से ही सुंबुल शालीन और टीना के बीच लव एंगल दिखाई दे रहा था। सुंबुल की वजह से उनके पिता भी चर्चा में रहते हैं। सुंबुल के पिता ने पहले अपनी बेटी को वोट देने से लोगों को मना किया था। अब नए वीडियो में उनके पिता के सूर बदले हुए नजर आए। वीडियो में सुंबुल के पिता कह रहे हैं कि सबसे पहले तो पापा तौकीर की तरफ से आप सभी को बहुत सारा प्यार। पिछले हफ्ते कुछ ऐसी चीजें हुई थी जिससे मैं और आप हम सभी दुखी थे। मैंने आपसे कहा था कि सुंबुल को वोट न करें, लेकिन आप सब ने मेरी बात नहीं सुनी।
उन्होंने कहा, आपने मेरी बात नहीं सुनी क्योंकि आप सुंबुल को हारते हुए नहीं देख सकते हैं। इसलिए आप सभी से गुजारिश करता हूं कि सुंबुल को वोट करें। ताकि वो लड़े और शो जीते। इस वीडियो को शेयर करते हुए सुंबुल के पिता ने लिखा, हम तुम्हारे साथ हैं सुंबुल।
सुंबुल के पिता ने बेटी के लिए मांगे वोट
पिछले हफ्ते सुंबुल और उनके पिता के बीच बिग बॉस के घर में फोन पर बात चीत हुई थी। सुंबुल के पिता ने घर के नियमों को तोड़ते हुए घर के बाहर क्या दिखाई दे रहे हैं। इसके बारे में बात की। साथ ही उन्होंने शालीन और टीना को भी नेशनल टेलीविजन पर खूब खरी- खोटी सुनाई थी। वीकेंड का वार एपिसोड पर सलमान खान ने सुंबुल के पिता की जमकर क्लास लगाई थी। उन्होंने कहा था कि अगर वीकेंड का वार एपिसोड देखने से आपकी तबीयत बिगड़ती है तो मत देखिए।
