Top TV News: कौन होगा अनुपमा सीरियल का नया समर, जानें एक चूहे की वजह से क्यों ट्रोल हो गईं रूबीना दिलैक 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 10:45 PM IST

TV News Today in Hindi, 28 July 2022: छोटे पर्दे के कई सितारे आज दिनभर सुर्खियों में छाए रहे। पारस कलनावत, सुवंश धार, दिलीप जोशी, मनीष रायसिंघन और रूबीना दिलैक समेत कई टीवी सितारे आज चर्चा में रहे।

Top TV News: कौन होगा अनुपमा सीरियल का नया समर, जानें एक चूहे की वजह से क्यों ट्रोल हो गईं रूबीना दिलैक 
Photo Credit: Instagram

TV News Today in Hindi, 28 July 2022: टीवी इंडस्ट्री से रोजाना कई खबरें सामने आती हैं जो लोगों के लिए चर्चा का विषय बन जाती हैं। आज भी छोटे पर्दे से ऐसी कई खबरें सामने आईं जिन्होंने दिन भर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। जबसे अनुपमा टीवी सीरियल से पारस कलनावत गए हैं तब से दर्शक यह जानने के लिए बेकरार थे कि आखिर इस शो में समर का किरदार अब कौन निभाने वाला है। ऐसे में एक नया अपडेट आया है जो आप इस टीवी रैप में पढ़ सकते हैं। इसके साथ आज एक चूहे की वजह से टीवी अदाकारा रूबीना दिलैक को ट्रोल किया जा रहा है। यहां जानें आखिर क्यों और कैसे लोगों के निशाने पर रुबीना दिलैक आ गईं। 

छोटे पर्दे की आज की बाड़ी खबरें, Top TV News In Hindi 28 July 2022, See Here Trending TV News 28 July 2022

यह होगा अनुपमा का नया समर 

जबसे अनुपमा टीवी सीरियल से पारस कलनावत गए हैं तब से दर्शक यह जानना चाहते थे कि अब इस टीवी सीरियल में उन्हें कौन रिप्लेस करने वाला है। ऐसे में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कुछ खबरों के अनुसार, अब पारस कलनावत को टीवी सीरियल 'अपनापन: बदलते रिश्तो का बंधन' फेम सुवंश धार रिप्लेस करने वाले हैं। 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को पूरे हुए 14 साल

पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने अपने 14 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके को इस टीवी शो के पूरे कास्ट और क्रू मेंबर्स ने सेलिब्रेट किया। ई टाइम्स टीवी से बात करते हुए दिलीप जोशी ने यह बताया कि उनकी पूरी टीम हमेशा घनश्याम नायक और कवि कुमार आजाद को याद करती है। इसके साथ उन्होंने दर्शकों को इतना सारा प्यार देने के लिए धन्यवाद भी कहा। एक्टर ने बताया कि इस शो में उनका एक्सपीरियंस बहुत अच्छा रहा है।

कमबैक कर रहे हैं मनीष रायसिंघन 

नीमा डेन्जोंगपा टीवी सीरियल में अब एक नई एंट्री देखने को मिलेगी। कहा जा रहा है कि मेकर्स अब इस टीवी शो में इकबाल खान के ट्रैक को जारी रखना चाहते हैं। इकबाल खान इस टीवी शो में विराट सेठी की भूमिका निभाते थे। लेकिन उन्होंने कुछ समय पहले इस टीवी शो को टाटा बाय-बाय कह दिया था। ऐसे में अब टीवी शो के मेकर्स ने इकबाल खान का रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है। कहा जा रहा है कि मनीष रायसिंघन अब इकबाल की जगह लेने वाले हैं। तकरीबन 5 साल बाद वह छोटे पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं।

रूबीना दिलैक हो गईं ट्रोल

हाल ही में मेकर्स ने खतरों के खिलाड़ी 12 का नया प्रोमो जारी किया है जिसमें रूबीना दिलैक चूहे के साथ एक चैलेंज पूरा करते हुए नजर आ रही हैं। यह चैलेंज पूरा करते समय रूबीना चूहे से बहुत डर रही थीं। जिस वजह से लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल रुबीना दिलैक को शेरनी कहा जाता है, ऐसे में उन्हें चूहे से डरते हुए देखकर लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि 'चूहे से डरने वाली शेरनी कहां से हुई?'

धीरज धूपर की पत्नी ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट 

कुंडली भाग्य फेम धीरज धूपर और उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा जल्दी अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाले हैं। हाल ही में धीरज धूपर की पत्नी विन्नी अरोड़ा ने मैटरनिटी फोटोशूट करवाया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में विन्नी बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं जो अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। 

End of Article