Kahaani Ghar Ghar Kii To Return On TV After 14 Years: साक्षी तंवर के करियर पर चार चांद लगाने वाला टीवी शो कहानी घर घर की 14 साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी कर रहा है। जब यह टीवी शो ऑन एयर हुआ था तब इसे देखने के लिए दर्शक बेकरार रहते थे। यह टीवी शो एकता कपूर के पॉपुलर टीवी शोज में से एक है। हाल ही में जानी-मानी प्रोड्यूसर ने अपने सोशल हैंडल पर शो का एक वीडियो शेयर करते हुए यह बताया कि 14 साल बाद टीवी पर इस सीरियल की वापसी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि 2 अगस्त से यह टीवी शो एक बार फिर ऑन एयर होने वाला है। दर्शक इसे सोमवार से रविवार तक दोपहर 3:30 बजे से टीवी पर देख पाएंगे।
End of Article
