शैलेश लोढ़ा के TMKOC क्विट करने पर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे नहीं पता कि वह शो छोड़ रहे हैं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 18, 2022, 06:32 PM IST

Asit Kumarr Modi On Shailesh Lodha: कुछ दिन पहले ही यह खबर सामने आई है कि शैलेश लोढ़ा अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को क्विट करने वाले हैं। अब इस विषय पर शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने चुप्पी तोड़ी है। 

शैलेश लोढ़ा के TMKOC क्विट करने पर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे नहीं पता कि वह शो छोड़ रहे हैं
Photo Credit: Instagram

Asit Kumarr Modi On Shailesh Lodha: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस इन दिनों एक खबर की वजह से काफी उदास और परेशान हैं। दो दिन पहले यह खबर सामने आई थी कि इस टीवी शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले एक्टर शैलेश लोढ़ा अब इस शो को छोड़कर जा रहे हैं। जैसे ही यह खबर सामने आई थी वैसे ही शैलेश लोढ़ा हर जगह छा गए थे। लेकिन शैलेश लोढ़ा ने इस विषय पर अब तक कुछ नहीं कहा है। हाल ही में शैलेश लोढ़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हबीब सोज साहब का एक शेर 'यहां मजबूत से मजबूत लोहा टूट जाता है, कई झूठे इकट्ठे हुए तो सच्चा टूट जाता है' पोस्ट किया था, जिसे देखने के बाद लोग यह सोच रहे हैं कि शैलेश लोढ़ा इन अफवाहों को झूठा ठहरा रहे हैं। लेकिन अब तक इस बात का पता नहीं चला है कि शैलेश लोढ़ा ने यह शेर ऐसे ही शेयर किया था या इसके पीछे कोई वजह थी।

लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी भी शैलेश लोढ़ा का मन इस शो को क्विट करने का है। इस विषय पर एक सूत्र ने ई टाइम्स को यह बताया कि 'शैलेश भाई का पिछले कुछ हफ्तों से शो में ट्रैक नहीं है इसीलिए वह शूटिंग नहीं कर रहे हैं। लेकिन हमें नहीं पता कि वह इस शो को क्विट करने का प्लान कर रहे हैं या नहीं। कुछ परेशानियां जरूर हैं जिन्हें वह प्रोड्यूसर के साथ ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। जब आप 10 साल तक एक शो के लिए काम करते हैं तब परेशानियां आ जाती हैं। किसी के भी जीवन में परेशानियां आती रहती हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उनका हल नहीं निकाला जा सकता है।'

इस विषय पर असित मोदी ने कहा कि 'मेरे सभी एक्टर्स तकरीबन 10 साल से काम कर रहे हैं। मुझे इस बात की जानकारी नहीं दी गई या मैं इस बात से अवगत नहीं हूं कि शैलेश शो को छोड़ना चाहते हैं। अगर ऐसी कोई बात है तो मैं जरूर इस पर बात करूंगा। लेकिन अभी के लिए, मैं इस बात पर फोकस कर रहा हूं कि शो को दर्शकों के लिए और रोचक कैसे बनाया जा सके।

End of Article