Rakhi Sawant Boyfriend Adil Khan Durrani To Enter In Bigg Boss: पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड और टीवी की कॉन्ट्रोवर्सी गर्ल राखी सावंत अपने नए रिलेशनशिप को लेकर चर्चा का विषय बन गई हैं। कुछ दिन पहले इस बात का खुलासा हुआ था कि राखी सावंत मैसूर के रहने वाले आदिल खान दुर्रानी को डेट कर रही हैं। जब यह बात सामने आई थी तब हर जगह तहलका मच गया था। इतना ही नहीं बल्कि लोगों को तगड़ा झटका तो तब लगा था जब आदिल खान दुर्रानी ने राखी सावंत को बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की थी। राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी एक दूसरे से मिलने के लिए अक्सर मैसूर और मुंबई के चक्कर लगाते रहते हैं।
इन दिनों अपने नए बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी की वजह से राखी सावंत लाइमलाइट में हैं। ई टाइम्स टीवी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान राखी सावंत ने इस बात का खुलासा किया कि क्या बिग बॉस के अगले सीजन में उनके नए बॉयफ्रेंड आदिल खान को देखा जाएगा या नहीं। जैसे ही राखी सावंत और आदिल खान के रिलेशनशिप की खबर सामने आई थी तब लोग यह कयास लगा रहे थे कि नए रियलिटी शो में जाने के लिए राखी सावंत वापस रिलेशनशिप का ढोंग कर रही हैं।
इस विषय पर बात करते हुए राखी सावंत ने कहा 'क्या ऐसी चीजें प्लान की जाती हैं? यह एकदम बकवास है। क्या यह मेरा फैसला है कि बिग बॉस के मेकर्स शो में किसे चाहते हैं। आप सब जानते हैं, आने वाले सीजन में वह हमें एक साथ बुला सकते हैं। आप सब जानते हैं, वह सिर्फ मुझे बुला सकते हैं और उसे नहीं। मुझे बिग बॉस से प्यार है। लेकिन यह सोचना कि हम दोनों प्यार में हैं सिर्फ इसलिए क्योंकि हम एक रियलिटी शो में जाना चाहते हैं यह बेतुका है।' इसके बाद राखी सावंत ने यह कहा कि 'भगवान, हम दोनों सॉलिड रिलेशनशिप में हैं। कोई भी हमें अलग नहीं कर सकता।'

