Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days 2026 में इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर कई तरह के ऑफर्स मिल रहे हैं। स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप और घरेलू उपकरणों के साथ-साथ फिटनेस गैजेट्स पर भी आकर्षक कीमतें देखने को मिल रही हैं। अगर आप ऐसा फिटनेस बैंड खरीदना चाहते हैं जिसमें स्क्रीन न हो और जो लंबे समय तक बिना चार्ज किए चलता रहे, तो ये ऑप्शन आपके काम आ सकते हैं।
दरअसल, Whoop जैसे स्क्रीनलेस फिटनेस बैंड के लोकप्रिय होने के बाद ऐसे डिवाइस को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। इन बैंड में डिस्प्ले नहीं होता, इसलिए बार-बार नोटिफिकेशन देखने या फोन की तरह स्क्रीन चेक करने का झंझट नहीं रहता। ये मुख्य तौर पर आपकी एक्टिविटी और हेल्थ डेटा को ट्रैक करने पर फोकस करते हैं। हालांकि, Whoop की कीमत हर किसी के बजट में नहीं आती। ऐसे में 5,000 रुपये से कम कीमत वाले ये विकल्प दिलचस्प हो सकते हैं।
ZEBRONICS Zeb-Fit S4, कीमत 2,499 रुपये
Zebronics का Zeb-Fit S4 करीब 2,499 रुपये में उपलब्ध है। यह हार्ट रेट, SpO2, ब्लड प्रेशर, नींद और स्ट्रेस जैसी हेल्थ एक्टिविटी को ट्रैक करता है। इसमें 100 से ज्यादा स्टैटिक स्पोर्ट्स मोड, स्टेप्स, कैलोरी और डिस्टेंस ट्रैकिंग मिलती है। इसमें वर्कआउट हार्ट रेट अलर्ट, सेडेंटरी अलर्ट और नोटिफिकेशन अलर्ट जैसे फीचर्स भी हैं। IP68 रेटिंग के साथ इसकी बैटरी लाइफ 25 दिन तक बताई गई है।
pTron Reflect ACE, कीमत 2,299 रुपये
pTron Reflect ACE Smart Fitness Band की कीमत करीब 2,299 रुपये है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 45 दिनों तक की बैटरी लाइफ है। इसमें 112 स्पोर्ट्स मोड के साथ हार्ट रेट, SpO2, स्ट्रेस, स्लीप और HRV ट्रैकिंग मिलती है। यह स्मार्ट नोटिफिकेशन और वन-की मेजरमेंट जैसे फीचर्स भी देता है।
ZEBRONICS Zeb-Fit S3, कीमत 2,299 रुपये
Zeb-Fit S3 को करीब 2,299 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें हार्ट रेट, SpO2 और ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग के साथ स्टेप्स, कैलोरी और डिस्टेंस ट्रैकिंग दी गई है। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड, स्लीप और स्ट्रेस मॉनिटरिंग, मेंस्ट्रुअल ट्रैकिंग, सेडेंटरी अलर्ट और नोटिफिकेशन अलर्ट जैसे फीचर्स हैं। कंपनी के मुताबिक इसकी बैटरी 45 दिन तक चल सकती है।
Pebble Qore Fitness Band, कीमत 2,499 रुपये
Pebble Qore Fitness Band करीब 2,499 रुपये में आता है। इसकी खासियत भी 45 दिनों तक की बैटरी लाइफ है। यह हार्ट रेट, SpO2, स्ट्रेस और स्लीप को ट्रैक कर सकता है। यानी अगर आपकी प्राथमिकता बार-बार चार्जिंग से बचना है, तो यह एक विकल्प हो सकता है।
AILKIN Corvex Smart Fitness Band, कीमत 2,279 रुपये
AILKIN Corvex की कीमत करीब 2,279 रुपये है। इसमें हार्ट रेट, SpO2 और HRV मॉनिटरिंग के साथ स्लीप ट्रैकिंग की सुविधा मिलती है। यह रियल-टाइम बॉडी टेम्परेचर मॉनिटरिंग और 5ATM वॉटर रेजिस्टेंस भी ऑफर करता है। कंपनी के अनुसार यह स्विमिंग, जिम और रोजाना इस्तेमाल के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
Whoop जैसा अनुभव, लेकिन काफी कम कीमत में
अगर आपको नोटिफिकेशन और स्क्रीन से दूर रहकर सिर्फ फिटनेस और हेल्थ डेटा पर नजर रखनी है, तो स्क्रीनलेस फिटनेस बैंड एक दिलचस्प विकल्प हो सकते हैं। ऊपर दिए गए सभी बैंड 5,000 रुपये से काफी कम कीमत में हैं, जबकि कुछ मॉडल 45 दिन तक की बैटरी लाइफ का दावा करते हैं, हालांकि इन बैंड्स का ट्रैकिंग कितना सटीक है, यह ब्रांड के दावे पर निर्भर करता है।
