द कपिल शर्मा शो की रैप पार्टी में कास्ट ने किया खूब धमाल, जब डांस फ्लोर पर आईं गिन्नी चतरथ तो लग गए चार चांद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 18, 2022, 05:48 PM IST

The Kapil Sharma Show Season 3 Success Party: कपिल शर्मा का पॉपुलर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो का तीसरा सीजन अब जल्द ही खत्म होने वाला है। इस शो के ऑफ एयर होने के मौके पर रैप पार्टी रखी गई थी। 

द कपिल शर्मा शो की रैप पार्टी में कास्ट ने किया खूब धमाल, जब डांस फ्लोर पर आईं गिन्नी चतरथ तो लग गए चार चांद
Photo Credit: Instagram

The Kapil Sharma Show Season 3 Success Party: दर्शकों को हर समय हंसाने और गुदगुदाने वाला कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो का तीसरा सीजन अब जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है। कुछ दिन पहले ही यह खबर आई थी कि कपिल शर्मा का यह शो अब बंद होने वाला है। फिलहाल, इस फेमस कॉमेडी शो का नया सीजन कब प्रसारित होगा इसकी पुष्टि अभी नहीं की गई है। लेकिन शो के बंद होने से पहले कपिल शर्मा शो के सभी कलाकारों ने रैप पार्टी के दौरान जमकर मस्ती की। इस रैप पार्टी के दौरान शो के सभी कलाकारों के साथ कैमरा के पीछे रहने वाली टीम भी मौजूद थी। असली मजा तो तब आया जब कपिल शर्मा के साथ उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ डांस फ्लोर पर आकर डांस करने लगीं। 

अर्चना पूरन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर द कपिल शर्मा शो के रैप पार्टी की वीडियोज साझा की थीं जिसमें द कपिल शर्मा शो की पूरी टीम जमकर मस्ती करती हुई नजर आ रही थी। इस दौरान पार्टी पर चार चांद तो तब लगा जब डांस फ्लोर पर कपिल शर्मा अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ डांस करने लगे। गिन्नी चतरथ के डांस ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था। इसके साथ कपिल शर्मा ने भी अपनी पूरी टीम के लिए पार्टी के दौरान ढेर सारे गाने गाए। जब कपिल शर्मा ने 'जब कोई बात बिगड़ जाए', 'क्या हुआ तेरा वादा' और 'सावन में लग गई आग' गाना गाया तब पार्टी का माहौल बदल गया था। 

द कपिल शर्मा शो की जानी-मानी कलाकार सुमोना चक्रवर्ती ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रैप पार्टी की तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों में सुमोना चक्रवर्ती शो के सभी कास्ट मेंबर के साथ नजर आ रही हैं। वह किकू शारदा, कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ, अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक और बाकी टीम मेंबर के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

End of Article