साउथ मूवीज

Indian 3 का फर्स्ट पोस्टर हुआ रिलीज, Kamal Haasan-शंकर ने शुरू किया काम

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 8, 2026, 03:29 PM IST

Kamal Haasan Indian 3 Update: कमल हासन (Kamal Haasan) की ‘इंडियन’ फ्रेंचाइजी अब आगे बढ़ने वाली है। ‘इंडियन 2’ (Indian 2) के फ्लॉप होने के बाद भी मेकर्स ने ‘इंडियन 3’ (Indian 3) पर बड़ा फैसला लिया है।

Image

फिल्म इंडियन 3 का पहला पोस्टर हुआ रिलीज (Image Source: Lyca Productions/ X)

Kamal Haasan Indian 3 Update: साउथ के जाने-माने स्टार कमल हासन (Kamal Haasan) और निर्देशक शंकर (Shankar) की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘इंडियन’ (Indian) का तीसरा पार्ट आखिरकार आगे बढ़ रहा है। ‘इंडियन 2’ (Indian 2) की रिलीज के बाद से ही ‘इंडियन 3’ (Indian 3) के भविष्य पर लगातार सवाल उठ रहे थे। फिल्म के कमजोर बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बाद ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि तीसरे पार्ट को बंद किया जा सकता है। लेकिन अब मेकर्स ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। ‘इंडियन 3’ पर काम आधिकारिक तौर पर आगे बढ़ चुका है और फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन शुरू हो गया है। मेकर्स ने इसको लेकर एक पोस्टर भी शेयर किया है।

'इंडियन 3' पर शुरू हुआ काम

एक्टर कमल हासन की फिल्म इंडियन 3 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म इंडियन 3 को लेकर आया नया अपडेट है। मेकर्स ने अब फिल्म इंडियन 3 पर अधिकारिक मुहर लगा दी है। मेकर्स ने अभी हाल ही में पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर शेयर में कमल हासन का नया लुक देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि 'सेनापति जीरो टॉलरेंस के साथ वापस आ गया है। इंडियन 3 वॉर मोड में पुनरुत्थान शुरू हो रहा है।' फिल्म का पोस्टर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। कमल हासन के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें:The Paradise की वजह से रुक गई Chiranjeevi-Nani की मूवी?

इंडियन 3 की कास्ट और कहानी

कमल हासन फिल्म में सेनापति और उनके पिता वीरसेकरन बालराम, दोनों का किरदार निभाएंगे। तीसरे पार्ट में वीरसेकरन बालराम की जिंदगी को दिखाया जा सकता है, जो एक स्वतंत्रता सेनानी थे। सिद्धार्थ, काजल अग्रवाल, प्रिया भवानी शंकर, बॉबी सिम्हा और एसजे सूर्या भी ‘इंडियन 2’ से तीसरे पार्ट में वापसी करने वाले हैं। काजल अग्रवाल के किरदार को भी तीसरे पार्ट में अच्छा खासा स्क्रीन टाइम मिलने की उम्मीद है। पिछली फिल्म में उनके किरदार को सेनापति के अतीत से जोड़कर दिखाया गया था, लेकिन उसमें उनके किरदार की सिर्फ एक झलक देखने को मिली थी।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article