Delhi Liquor Shops Closed: अगर आप दिल्ली में रहते हैं और शराब खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। राजधानी में शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर सामने आई है। दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने आदेश जारी कर राजधानी में अगले दो दिनों यानी 9 और 10 अक्टूबर (Delhi liquor shops closed October 9 and 10) को सभी रिटेल शराब की दुकानों को पूरी तरह बंद रखने का निर्देश दिया है।
आबकारी विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सर्कुलर के मुताबिक, यह फैसला दिल्ली पुलिस से मिले सुरक्षा इनपुट और मौजूदा हालातों को देखते हुए लिया गया है। शहर में शांति और सार्वजनिक व्यवस्था (पब्लिक ऑर्डर) बनाए रखने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।

Delhi liquor shops closed October 9 10.
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: आधी रात दिल्ली की सड़कों पर भी सुरक्षित रहेंगे लोग? सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को दिए सख्त निर्देश
इन दो दिनों तक नहीं खुलेंगी सभी रिटेल शराब की दुकानें
विभाग के आदेश के अनुसार, दिल्ली में L6, L6FG, L8, L10 और L8 & L14 लाइसेंस के तहत चलने वाली सभी रिटेल शराब की दुकानें इन दो दिनों तक नहीं खुलेंगी। सूत्रों के अनुसार, यह फैसला मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों और विभिन्न संगठनों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शनों के मद्देनजर लिया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'हर काम संविधान के दायरे में हो, उल्लंघन पर...', CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर मुरली मनोहर जोशी का दो टूक जवाब
कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते प्रशासन पूरी तरह सतर्क
शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने न पाए, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। आबकारी विभाग ने सभी संबंधित वेंड्स और लाइसेंस धारकों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। ऐसे में 9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली में शराब की एक भी वैध दुकान खुली नहीं मिलेगी।
