Salman Khan postpones event: दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है। 75 साल की उम्र में गोवा स्थित अपने घर पर कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। नाना के निधन की खबर के बीच बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। मुंबई में गुरुवार को होने वाला सलमान का एक इवेंट पोस्टपोन कर दिया गया। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Shefali Bagga ED Case: महादेव बेटिंग ऐप मामले में शेफाली बग्गा ने सरेंडर किए 1.20 करोड़ रुपये)
सलमान खान ने रद्द किया इवेंट
सलमान खान को गुरुवार को बांद्रा के ताज लैंड्स एंड में जीबी रियलिटी के एक इवेंट में शामिल होना था। हालांकि, नाना के निधन के बाद यह कार्यक्रम टाल दिया गया। सलमान और नाना पाटेकर ने साल 1996 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘खामोशी द म्यूजिकल’में साथ काम किया था। फिल्म में नाना ने जोसेफ का किरदार निभाया था, जो मनीषा कोइराला के किरदार एनी के पिता थे। वहीं, सलमान खान ने फिल्म में राज की भूमिका निभाई थी। फिल्म में सीमा बिस्वास भी अहम भूमिका में नजर आई थीं। यह फिल्म संजय लीला भंसाली की शुरुआती और यादगार फिल्मों में गिनी जाती है।
बताते चलें कि एक्टर नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर, गुरुवार को गोवा स्थित उनके घर पर निधन हुआ। उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक CPR देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित किया गया। नाना के निधन से कुछ दिन पहले ही वह सार्वजनिक तौर पर नजर आए थे। 4 अक्टूबर को उन्होंने गोवा के डोना पाउला में आयोजित सम्राट क्लब इंटरनेशनल के इंस्टॉलेशन समारोह में हिस्सा लिया था। नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार तक के नाम शामिल है।
