एजुकेशन

AEEE 2027 का शेड्यूल जारी, जानें कब होगी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा और कब होंगे आवेदन

अमृता विश्व विद्यापीठम ने बीटेक में दाखिले के लिए होने वाली Amrita Entrance Examination – Engineering (AEEE) 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत नवंबर 2026 में होने की उम्मीद है।

Image

AEEE 2027 का शेड्यूल जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

AEEE 2027 Exam Schedule released at aeee.amrita.edu: अमृता विश्व विद्यापीठम ने बीटेक में दाखिले के लिए होने वाली Amrita Entrance Examination – Engineering (AEEE) 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यूनिवर्सिटी के अनुसार AEEE 2027 की परीक्षा 15 अप्रैल से 7 मई 2027 के बीच आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत नवंबर 2026 में होने की उम्मीद है। आवेदन की सही तारीख अभी जारी नहीं की गई है।

AEEE एक राष्ट्रीय स्तर की कंप्यूटर बेस्ड प्रवेश परीक्षा है। इसके जरिए 'अमृता विश्व विद्यापीठम' के अलग-अलग कैंपस में BTech प्रोग्राम में एडमिशन मिलता है। इनमें अमरावती, अमृतपुरी, बेंगलुरु, चेन्नई, कोयंबटूर, फरीदाबाद, हरिद्वार और नागरकोइल कैंपस शामिल हैं।

150 मिनट की होगी परीक्षा

AEEE 2027 का आयोजन देश के 100 से ज्यादा शहरों में CBT मोड में किया जाएगा। परीक्षा अंग्रेजी भाषा में होगी और उम्मीदवारों को 150 मिनट यानी ढाई घंटे का समय मिलेगा।

विषयप्रश्न
गणित40
फिजिक्स25
केमिस्ट्री20
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड10
इंग्लिश5
कुल100

हर सही जवाब के लिए 3 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा।

JEE Main 2027 स्कोर से भी एडमिशन का मौका

AEEE 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1,300 रुपये निर्धारित की गई है। उम्मीदवार AEEE के अलावा JEE Main 2027 के पर्सेंटाइल के आधार पर भी BTech एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए यूनिवर्सिटी की निर्धारित एडमिशन शर्तें पूरी करना जरूरी होगा।

2027 में कक्षा 12वीं या इसके बराबर परीक्षा देने वाले छात्र भी निर्धारित योग्यता पूरी करने पर AEEE 2027 के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article