Khatron Ke Khiladi 12 Latest Updates: रोहित शेट्टी के पॉपुलर स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी 12 में अब धीरे-धीरे स्टंट्स का लेवल बढ़ते जा रहा है और कंटेस्टेंट्स के सामने एक से बढ़कर एक खतरनाक टास्क आ रहे हैं। एक तरफ जहां खतरे का पारा बढ़ रहा है वहीं दूसरी ओर दर्शकों के लिए यह शो और मनोरंजक होता जा रहा है। खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में अब सभी कंटेस्टेंट्स टिकट टू फिनाले हासिल करने के लिए एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आएंगे। हाल ही में खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसे देखने के बाद दर्शकों की रूह कांप गई। ऐसा इसीलिए क्योंकि इस प्रोमो में देखा जा सकता है टिकट टू फिनाले सभी कंटेस्टेंट्स के लिए कितना खतरनाक होने वाला है।
हाल ही में खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का नया प्रोमो जारी हुआ है जिसमें कंटेस्टेंट्स एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रोमो की शुरुआत में कंटेस्टेंट्स को पानी, आग और ऊंचाई का सामना करते हुए देखा गया। जैसे-जैसे यह वीडियो आगे बढ़ा वैसे-वैसे और भी झलक देखने को मिली। यह कंटेस्टेंट्स खौफनाक स्टंट्स करते हुए नजर आए। यह प्रोमो देखने के बाद साफ पता चल रहा है कि रोहित शेट्टी का यह शो अब बेहद धमाकेदार होने वाला है।
फिलहाल यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि इस बार खतरों के खिलाड़ी का खिताब कौन अपने नाम करेगा। जैसे ही यह वीडियो सामने आया वैसे भी सोशल मीडिया यूजर्स फैसल शेख का सपोर्ट करते हुए नजर आए। फैसू के फैंस ने यह कमेंट करते हुए बता दिया है कि वह इस शो के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स तुषार और रूबीना का भी सपोर्ट करते हुए नजर आए। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'कोई भी जीते पर राजीव ना जीते।' तो दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'मैं रूबीना को जीतते हुए देखना चाहती हूं, लेकिन तुषार सबसे स्ट्राॅन्ग हैं।'

