The Kapil Sharma Show: भारती सिंह ने छोड़ा 'द कपिल शर्मा शो'? जानें कॉमेडियन के इस फैसले की वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 6, 2022, 07:02 PM IST

Bharti Singh Quit The Kapil Sharma Show New Season?: भारती सिंह को लेकर ऐसी खबरें आ रही हैं कि वो द कपिल शर्मा शो का हिस्सा नहीं होंगी। भारती ने खुद अपने फैन्स को बताया है कि आखिर ऐसा क्यों?

The Kapil Sharma Show: भारती सिंह ने छोड़ा 'द कपिल शर्मा शो'? जानें कॉमेडियन के इस फैसले की वजह

Bharti Singh Quit The Kapil Sharma Show?: 'द कपिल शर्मा शो' छोटे पर्दे पर नए मिजाज में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। शो का नया प्रोमो भी जारी कर दिया गया है, जिसमें आप 'द कपिल शर्मा शो' के सितारों को हंसी-ठिठोलियां करते हुए देख सकते हैं। इस नए सीजन में कई कॉमेडियन का अतवार और स्टार्स को दर्शक देख पाएंगे। खास बात ये है कि 'द कपिल शर्मा शो' में कई नए चेहरे भी नजर आने वाले हैं लेकिन इसी के साथ कुछ पुराने चेहरे यहां देखने को नहीं मिलेंगे। इसमें से एक नाम है भारती सिंह का। 

जी हां, भारती सिंह को लेकर ऐसी खबरें आ रही हैं कि वो द कपिल शर्मा शो का हिस्सा नहीं होंगी। जैसा कि भारती हाल ही में मां बनी हैं और वह लगातार बेटे की देखरेख में बिजी हैं। इसी बीच भारती ने खुद अपने फैन्स को बताया है कि वो अब 'द कपिल शर्मा शो' में नजर नहीं आएंगी।  

दरअसल भारती सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आखिर वह क्यों कपिल शर्मा के शो में काम नहीं कर रही है? भारती ने कहा कि वह इस शो से पहले किसी दूसरे शो को कमिटमेंट दे चुकी थीं। साथ ही वो इस शो से पहले थोड़ा ब्रेक लेना चाहती थीं। भारती सिंह का इस समय जो शो आने वाला है वो 'सा रे गा मा पा' है। जिसको वो कमिटमेंट दे चुकी हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अगर ये दोनों क्लैश नहीं हुए तो वह बीच-बीच में दर्शकों को 'कपिल शर्मा शो' में नजर आ सकती हैं।

मां होने के बाद भारती सिंह पहले से थोड़ी ज्यादा बिजी हो गई हैं। उन्होंने अपने फैंस से ये भी गुजारिश की है कि वह अब एक कलाकार होने के नाते मां भी हैं इसीलिए उन्हें हर शो में देखने की आदत न डालें। मगर वह फैंस के लिए हमेशा काम करती रहेंगी। बता दें द कपिल शर्मा शो 10 सितंबर से हर शनिवार और रविवार रात 9.30 पर टीवी पर आएगा। 

End of Article