एक‌ चूहे ने की रूबीना दिलैक की हालत खराब, ट्रोलर्स बोले- चूहे से डरने वाली शेरनी कहां से हुई? 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 07:34 PM IST

Khatron Ke Khiladi 12 Latest Promo: खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 छोटे पर्दे पर छाया हुआ है। हाल ही में इस टीवी शो का नया प्रोमो जारी हुआ है जिसमें रूबीना दिलैक को एक छोटे से चूहे का सामना करते हुए देखा जा रहा है। 

एक‌ चूहे ने की रूबीना दिलैक की हालत खराब, ट्रोलर्स बोले- चूहे से डरने वाली शेरनी कहां से हुई? 
Photo Credit: Instagram

Khatron Ke Khiladi 12 New Promo Video: रोहित शेट्टी का पॉपुलर टीवी शो खतरों के खिलाड़ी 12 इन दिनों दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। हाल ही में इस शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने यह साझा किया था कि महज 4 हफ्तों में खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 हाईएस्ट रेटेड टीवी शो बन गया है। पिछले 4 हफ्तों से रोहित शेट्टी का यह शो टीआरपी की रेस में टॉप पर बना हुआ है। खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन में कंटेस्टेंट्स नए-नए स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। यह स्टंट्स जितने खतरनाक हैं उतने मजेदार भी। यही वजह है कि दर्शक इस टीवी शो को अपना ढेर सारा प्यार दे रहे हैं। हाल ही में इस टीवी शो का नया प्रोमो जारी हुआ है जिसे देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। 

खतरों के खिलाड़ी 12 का नया प्रोमो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। इस प्रोमो में देखा जा रहा है कि रूबीना दिलैक एक छोटे से चूहे का सामना कर रही हैं। भले ही यह चूहा दिखने में छोटा सा है लेकिन इसने टीवी अदाकारा की हालत खराब कर दी है। शुरुआत में रूबीना दिलैक इस चूहे के साथ मस्ती करती हुई नजर आईं लेकिन बाद में वह डर कर कांपने लगीं और चिल्लाने लगीं। रूबीना दिलैक को ऐसा करते देखकर वहां मौजूद हर एक कंटेस्टेंट जोर-जोर से हंसने लगा।

जैसे ही यह वीडियो सामने आया वैसे ही लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने रूबीना दिलैक की तारीफ की और यह लिखा कि वह बहुत क्यूट हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'क्यूटी रूबीना' तो दूसरे ने लिखा 'शेरनी रूबीना।' लेकिन कुछ यूजर्स ऐसे भी थे जिन्होंने टीवी अदाकारा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक ने लिखा 'रूबीना ही है क्या बस शो में।' तो दूसरे ने लिखा 'चूहे से डरने वाली शेरनी कहां से हुई?' 

End of Article