क्रिकेट

ICC World Cup 2027 Full Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का जारी हुआ शेड्यूल, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला

आईसीसी ने दक्षिण अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में आयोजित होने जा रहे वनडे विश्व कप 2027 के शेड्यूल का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है।

Image

आईसीसी मेंस वर्ल्ड कप 2027 फुल शेड्यूल (फोटो क्रेडिट AI Generated/News Room Verified)

दुबई: आईसीसी ने गुरुवार को अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में आयोजित होने जा रहे वनडे विश्व कप 2027 के शेड्यूल का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। विश्व कप का आगाज 2 अक्टूबर को विंडहोक में तीन टीमों वाली सुपर सीरीज के साथ होगा।जिससे ग्रुप स्टेज की आखिरी टीम तय होगी। टूर्नामेंट में बची हुई 12 टीमों को छह-छह टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। इसके बाद 7 अक्टूबर से ग्रुप दौर के मुकाबले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत के साथ शुरू होंगे। फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।

टीम इंडिया को मिली है ग्रुप ए में जगह

भारत को ग्रुप ए में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और जिंबाब्वे के साथ जगह मिली है। वहीं ग्रुप बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड की टीमें हैं। दोनों ग्रुप में एक एक टीम क्वालीफाई करेगी।

2027 World Cup Schdule

आईसीसी मेंस वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल (फोटो क्रेडिट ICC)

3 देश के 12 वेन्यू पर खेले जाएंगे मुकाबले

इस बार वनडे विश्व कप में 14 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट के मुकाबले तीन देशों के कुल 12 वेन्यू पर खेले जाएंगे। शेड्यूल लॉन्च का आयोजन केपटाउन स्थित जाइट्ज म्यूजियम ऑफ कंटेम्पररी आर्ट अफ्रीका में किया गया। आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 में कुल 2027 में कुल 57 मैच खेले जाएंगे। सुपर सीरीज में तीन, ग्रुप स्टेज में 30 , सुपर-7 राउंड में 21 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद टूर्नामेंट का समापन दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मुकाबले के साथ होगा।

ऐसा है टीम इंडिया का वर्ल्ड कप का ग्रुप दौर का शेड्यूल

वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत ग्रुप स्टेज में 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन में करेगी। पिछली बार दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला गया था। इसके बाद 10 अक्टूबर को टीम इंडिया चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से जोहान्सबर्ग में भिड़ेगी। इसके बाद 14 अक्टूबर को शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम अफगानिस्तान से अपने तीसरे मुकाबले में भिड़ेगी। 17 अक्टूबर को भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम से भिड़ेगी। गिल की सेना अपना आखिरी ग्रुप दौर का मैच 24 अक्टूबर को जिंबाब्वे के खिलाफ विक्टोरिया फॉल्स में खेलेगी।

दक्षिण अफ्रीका और जिंबाब्वे दूसरी बार वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे हैं। साल 2003 में दोनों ने वनडे विश्व कप की मेजबानी की थी। 24 साल बाद इसकी अफ्रीकी महाद्वीप में वापसी हो रही है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article