Dheeraj Dhoopar wife Vinny Arora Maternity Photoshoot : टीवी की मोस्ट पॉपुलर जोड़ी धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। विन्नी और धीरज अपने बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में कपल ने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में विन्नी और धीरज साथ में रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। विन्नी रेड कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं।
विन्नी ने शेयर की मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें
विन्नी ने इन फोटो को शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा है। एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ दिख रहा है। एक्ट्रेस की फोटो पर कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट किया है। इसके अलावा फैंस भी कपल की क्यूट फोटो को बेहद पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर विन्नी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
अगस्त में धीरज और विन्नी बनेंगे माता- पिता
धीरज और विन्नी ने 2 अप्रैल 2022 को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को खुशखबरी दी थी। कपल ने बताया था कि दोनों अगस्त में माता- पिता बनने वाले हैं। विन्नी अपने तीसरे ट्राइमेस्टर में हैं। कपल अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
विन्नी की गोदभराई की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी
विन्नी ने हाल ही में अपनी गोदभराई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। वहीं, धीरज ने भी फनी वीडियो शेयर किया था जिसमें वो विन्नी की एक्टिंग करते नजर आए थे
2016 में धीरज और विन्नी ने लिए थे सात फेरे
विन्नी और धीरज पहली बार 2009 में सीरियल 'माता- पिता के चरणों' के सेट पर मिले थे. दोनों ने एक- दूसरे को करीब 7 साल तक डेट किया था। 2016 में विन्नी और धीरज शादी के बंधन में बंध गए थे। अब दोनों जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं।

