KBC 14: लाइफ लाइन के इस्तेमाल के बाद भी छोड़ा शो, क्या आप जानते हैं 25 लाख रुपये के सवाल का जवाब?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2022, 07:16 AM IST

KBC 14: कौन बनेगा करोड़पति 14 में हॉट सीट पर पहुंचे कृष्णा दास ने शो में 12 लाख 50 हजार रुपये जीते। वो 25 लाख रुपये के लिए पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दे सके। क्या आप जानते हैं इस सवाल का जवाब?

KBC 14: लाइफ लाइन के इस्तेमाल के बाद भी छोड़ा शो, क्या आप जानते हैं 25 लाख रुपये के सवाल का जवाब?

टेलिविजन के सबसे चर्चित शोज में से एक है कौन बनेगा करोड़पति जिसका 14वां सीजन चल रहा है। शो में अब तक कई कंटेस्टेंट अपनी किसमत आजमाने हॉट सीट तक पहुंच गए हैं। हाल ही में शो में कंटेस्टेंट कृष्णा दास बिग बी के सामने हॉट सीट तक पहुंचे। 

ओडिशा के भुवनेश्वर के रहने वाले कृष्ण दास शो से 12 लाख 50 हजार रुपये जीतकर गए। लेकिन वो 25 लाख रुपये के सवाल का जवाब नहीं दे सके और उन्होंने शो क्विट कर दिया। जानें क्या था वो सवाल जिसपर कृष्णा दास ने छोडा शो। क्या आप दे पाएंगे इस सवाल का जवाब?

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार इनमें से किस देश में दुनिया सबसे लंबी यात्रा परिचालन में है। 
A. ऑस्ट्रेलिया
B. रूस        
C. चीन
D. भारत



कृष्णा दास इस सवाल का जवाब नहीं जानते थे और इसलिए उन्होंने लाइफलाइन वीडियो कॉल ए फ्रेंड का इस्तेमाल किया लेकिन उन्हें मदद नहीं मिल सकी। उन्होंने रिस्क नहीं लेते हुए शो छोड़ने का फैसला किया। इस सवाल का सही जवाब है A. ऑस्ट्रेलिया है।

इससे पहले कृष्णा दास ने 12 लाख 50 हजार रुपये के सवाल का सही जवाब दिया था। जानें क्या था वो सवाल :-

इनमें से कौन-सा राज्य एक क्रेंद शासित प्रदेश की सीमा से नहीं लगता।
A. हिमाचल प्रदेश
B. उत्तर प्रदेश
C. अरुणाचल प्रदेश
D. आंध्र प्रदेश



इस सवाल का सही जवाब है C. अरुणाचल प्रदेश। इस सवाल का सही जवाब देकर कृष्णा दास ने 12 लाख 50 हजार रुपये जीते। 

शो में पहुंचे कृष्णा दास ने शो में बिग बी से खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी को पसंद नहीं जब वो अमिताभ बच्चन की फिल्में देखते हैं। कृष्णा दास ने बताया कि जब भी वो बिग बी की एक फिल्म देखते हैं तो पत्नी उन्हें कहती हैं, 'क्या फालतू फिल्म देख रहे हो।' इस फिल्म का नाम तूफान है।

End of Article