NVS Class 11 Admission 2027-28: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को बड़ी राहत दी है। समिति ने आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। जिन छात्रों या अभिभावकों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अब 15 अक्टूबर तक NVS Class 11th Admission 2027-28 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 तय की गई थी। छात्रों और अभिभावक आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन जल्द से जल्द पूरा कर लें। आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरना जरूरी है, ताकि आगे की प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।
NVS Class 11 Admission 2027 Eligibility
कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले छात्र की जन्म तारीख 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा छात्र का कक्षा 10वीं में अध्ययनरत होना जरूरी है। पात्रता से जुड़ी अन्य शर्तों की जानकारी उम्मीदवार NVS की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देशों में देख सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Sainik School में एडमिशन के लिए आवेदन फॉर्म कब आते हैं? जानें क्लास, उम्र और जरूरी दस्तावेज
NVS Class 11 Admission 2027 Exam
शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा 27 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी। पेपर हल करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा के बारे में
परीक्षा में मेंटल एबिलिटी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और गणित से जुड़े कुल 100 बहुविकल्पीय सवाल होंगे। पेपर कुल 100 अंकों का होगा और गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
NVS Class 11 Admission Form 2027
आवेदन करने के लिए सबसे पहले NVS की वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं। होमपेज पर कक्षा 11वीं एडमिशन से संबंधित लिंक खोलें। इसके बाद मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें। जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी JPG फॉर्मेट में अपलोड करें। फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट या कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
