टीवी मसाला

Bigg Boss 20: Kanika Mann-यंग और आम्रपाली दुबे पर फूटा Salman Khan का गुस्सा, एक-एक की उड़ाई धज्जियां

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 के इस वीकेंड का वार में सलमान खान का गुस्सा फटता हुआ नजर आएगा। सलमान खान इस बार काजी के अलावा, यंग, कनिका मान और आम्रपाली पर भड़केंगे।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में पूरे हफ्ते कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से लड़ते झगड़े हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन फैंस को हमेशा वीकेंड का वार का इंतजार होता है। इन दो दिनों में सलमान खान आते हैं और कंटेस्टेंट्स को गेम में उनकी गलती का एहसास दिलाते हैं। बीते हफ्ते सलमान खान (Salman Khan) ने काजी तौकीर की तारीफ की थी और रीति तिवारी को सुनाया था, लेकिन अब सलमान काजी पर अपनी भड़ास निकालेंगे। काजी के अलावा सलमान का गुस्सा कनिका मान-यंग डीएसए और आम्रपाली दुबे पर निकलेगा। आइए आपको वजह बताते हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- 'रात भर शराब-अफेयर...' Govinda की रूमर्ड GF कोमल रानी ने सुनीता आहूजा को लिया आड़े हाथ? कश्मीरा को भी फटकारा

    कनिका मान पर भड़के सलमान खान

    बिग बॉस 20 को फॉलो करने वाले फैन पेज की तरफ से अपडेट आया है, जिसमें खुलासा किया गया है कि सलमान खान इस वीकेंड का वार पर सिर्फ काजी तौकीर की बैंड नहीं बजाने वाले हैं। सलमान का गुस्सा कनिका मान, यंग डीएसए और आम्रपाली दुबे पर भी निकलेगा। कनिका मान इस शो में अपना ज्यादा कॉन्ट्रीब्यूशन नहीं दे रही हैं और इस वजह से वह सलमान के गुस्सा का शिकार होंगी। सलमान कनिका से कहेंगे कि उनके पास घर में रहना का कोई मुद्दा नहीं है और ना ही वह कोई अपना कंटेस्टेंट्स के बीच हुए विवाद पर मजबूती से स्टैंड लेती दिखी हैं। सलमान साफ कहते हैं कि कनिका शो में अपनी राय रखने और आवाज उठाने में नाकाम हुई हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- स्ट्रेचर पर दर्द में दिखीं Nushrratt Bharuccha, फैंस की उड़ गई रातों की नींद

      यंग और आम्रपाली की सलमान खान ने लगाई क्लास

      इसके बाद सलमान खान, यंग डीएसए और लव गिल के बीच हुए विवाद को भी उठाते हैं। यंग ने लव पर गुल्लू संग डांस करने के चलते कमेंट किया था। यंग ने कहा था कि वह गुल्लू के ऊपर चढ़कर डांस कर रही थीं। सलमान ने यंग को इस बयान के चलते फटकार लगाई और लव का सपोर्ट किया। इस विवाद में आम्रपाली दुबे ने लव गिल को ही समझाती नजर आई थीं और इस वजह से सलमान ने आम्रपाली के स्टैंड पर भी सवाल उठाया। सलमान आम्रपाली से सवाल करते हुए हैं कि उन्होंने यंग को लव पर ऐसा कमेंट करने से रोका क्यों नहीं? अब देखना होगा कि सलमान खान के इन सवालों से यंग और आम्रपाली की लव के साथ दोस्ती में दरार आती है या नहीं?
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article