Shah Rukh Khan X Post: कैप्टन स्मित मच्छर (Captain Smit Machchhar) इस समय पूरे देश में चर्चा में बने हुए हैं। फ्लाईदुबई (Flydubai) की एक फ्लाइट में उनके साथ हुई घटना के बाद जिस तरह उन्होंने मुश्किल हालात में यात्रियों की सुरक्षा के लिए कदम उठाया, उसकी खूब तारीफ हो रही है। अब बॉलीवुड के कई सितारे भी उनके समर्थन में सामने आए हैं। सलमान खान (Salman Khan), रणवीर सिंह (Ranveer Singh), विक्की कौशल (Vicky Kaushal), सनी देओल (Sunny Deol), तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर कैप्टन स्मित के लिए पोस्ट शेयर की हैं। अब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। शाहरुख खान ने कैप्टन स्मित मच्छर की तारीफ करते हुए पोस्ट शेयर किया है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:'कमाल कर दिया पायलट जी...', कैप्टन Smit Machhar की बहादुरी के दीवाने हुए Salman Khan, दिल से की तारीफ
शाहरुख खान ने की कैप्टन स्मित मच्छर की तारीफ
एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह शाहरुख खान का अभी हाल में शेयर किया गया पोस्ट है। इस पोस्ट में शाहरुख खान कैप्टन स्मित मच्छर की तारीफ करते दिखाई दिए। शाहरुख खान ने लिखा कि 'कैप्टन स्मित मच्छर, जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब आप मजबूती से खड़े रहे!! मुश्किल हालात का सामना करना और अपनी सुरक्षा दांव पर लगाना आसान नहीं होता... लेकिन आपने ऐसा ही किया, ताकि विमान में सवार लोगों की सुरक्षा हो सके और आपने हमें दिखाया कि एक कैप्टन की जिम्मेदारी क्या होती है। ये साहस और कर्तव्य की सच्ची मिसाल है। आपके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। देश को आप पर गर्व है।'
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:रिलीज से पहले Salman Khan की Maatrubhumi में हुए बड़े बदलाव, सरकार से मिली NOC; अब इस दिन आ सकती है फिल्म
क्या है पूरा मामला?
30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर कैप्टन स्मित मच्छर पर उनके को-पायलट ने हमला कर दिया था। घटना के दौरान विमान तेजी से नीचे जाने लगा। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिसके बाद केबिन क्रू और यात्रियों को अंदर पहुंचने और हमलावर को काबू करने का मौका मिला। विमान को बाद में सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा गया। इस घटना के बाद कैप्टन स्मित का इलाज चल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से वीडियो कॉल पर बात करते हुए उस मुश्किल पल के बारे में भी बताया। प्रधानमंत्री ने उनकी हिम्मत और मुश्किल समय में तुरंत फैसला लेने की क्षमता की तारीफ की और उनके जल्द ठीक होने की कामना की।
