KBC 14: 75 लाख रुपये के सवाल पर अटकीं कोमल गुप्ता, क्या आप जानते हैं उत्तर?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 2, 2022, 08:21 AM IST

KBC 14: कौन बनेगा करोड़पति 14 में हॉट सीट पर पहुंचीं कोमल गुप्ता। वो शो से 50 लाख रुपये जीतकर गईं। कोमल 75 लाख रुपये के लिए पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दे सकीं। क्या आप जानते हैं इसका उत्तर?

KBC 14: 75 लाख रुपये के सवाल पर अटकीं कोमल गुप्ता, क्या आप जानते हैं उत्तर?

कौन बनेगा करोड़पति 14 में गुरुवार को खेल की शुरुआत हुई रोल ओवर कंटेस्टेंट कोमल गुप्ता से। शो में कोमल ने बताया कि वो वेट लिफ्टिंग करती हैं और उस समय केवल 11 साल की थीं, जब पहली बार अखाड़े में गई थीं। उन्होंने अपने पिता को अपनी प्रेरणा बताया। कोमल ने बताया कि उनके पिता ही उन्हें अखाड़े में लेकर गए थे और अब वो इसमें माहिर हो चुकी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने स्टेट और नेशनल लेवल पर मेडल भी जीते हैं।

हॉट सीट पर पहुंचीं कोमल ने शो में 50 लाख रुपये जीते लेकिन वो 75 लाख रुपये के सवाल का जवाब नहीं दे सकीं। जानें क्या था सवाल और क्या आप जानते हैं इसका सही जवाब?

1973 में अराबेला और अनीटा नाम के दो जीव, अंतरिक्ष में क्या करने वाले पहले जीव बनें?

A. घोंसला बनाना
B. एक जाल बुनना
C. पंखों के जरिए उड़ना
D. जन्म देना


कोमल इस सवाल का जवाब नहीं जानती थीं और ना ही उनके पास कोई लाइफलाइन बाकि थी। इसके चलते उन्होंने रिस्क ना लेते हुए शो क्विट करने का फैसला किया। इस सवाल का सही जवाब है B. एक जाल बुनना। 

इससे पहले 50 लाख रुपये के लिए कोमल से यह सवाल पूछा गया था। 

ओडिशा में विधायक के रूप में श्रीमति द्रौपदी मुर्मू के पास इनमें से कौन सा मंत्रालय था?

A. वाणिज्य और परिवहन
B. गृह
C. महिला एंव बाल विकास
D. वित्त


इसका सवाल का सही जवाब है वाणिज्य और परिवहन। 

कोमल के साथ शो में उनके पिता आए थे उन्होंने बेटी के बारे में बात करते हुए कहा कि वो बचपन से ही अपनी ताकत दिखाती आ रही हैं। उन्होंने कहा, 'ये हर चीज तोड़ती है। जिस चीज को भी हाथ लगाती है, तोड़ देती है। बहुत तोड़ फोड़ करती है।' कोमल के पेरेंट्स ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। 

End of Article