टीवी मसाला

Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में होगी Rhiti Tiwari की वापसी, यंग-माही और उदिति से बदला लेंगी मनोज तिवारी की बेटी?

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 से रीति तिवारी बाहर हो चुकी हैं, लेकिन वीकेंड का वार में ट्विस्ट आएगा। सलमान रीति तिवारी की एंट्री फिर से शो में करवाने वाले हैं।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) से रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) बाहर हो गई हैं। शो में बिग बॉस 20 ने कैप्टेंसी के दावेदार यंग डीएसए, माही गिल और उदिति को एक मौका दिया और उन्हें उस कंटेस्टेंट का नाम लेने के लिए कहा गया, जो शो में ज्यादा कुछ नहीं कर रहा है? इस दौरान तीनों ने रीति तिवारी का नाम लिया और वह शो से बाहर हो गईं, लेकिन अब सलमान खान वीकेंड का वार में नया ट्विस्ट लाने वाले हैं और रीति की धमाकेदार एंट्री करवाने वाले हैं, जिससे शो में नया बवाल होने का हिंट है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- रिलीज से पहले Salman Khan की Maatrubhumi में हुए बड़े बदलाव, सरकार से मिली NOC; अब इस दिन आ सकती है फिल्म

    शो में होगी रीति तिवारी की एंट्री

    बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान रीति तिवारी के इविक्शन का मुद्दा वीकेंड का वार में उठाते हैं और सभी कंटेस्टेंट्स से इस बारे में बात करते हैं। सलमान सबके सामने कहते हैं, 'रीति घर से चली गई। इन लोगों ने उसे चढ़ाया और फिर उसने माफी मांगी। लेकिन तुम लोगों ने उसे एक चांस नहीं दिया, जिससे वह साबित कर सके कि वह बदल गई है। आप सोचते हैं कि वो चली है। मैं सोचता हूं कि वो चली गई है और बिग बॉस को भी लगता है कि वो चली गई है, लेकिन इस सीजन का थीम क्या है?' सलमान के इस सवाल पर कुशल तंवर यानी गुल्लू बोलते हैं, 'तथास्तु।' इस पर सलमान खान भी कहते हैं, 'तथास्तु। आ जाओ।' ये सुनते ही आम्रपाली दुबे, लव गिल, मैरी कॉम और कनिका मान काफी खुश होती हैं और बैकग्राउंड में रीति का गाना गाने हुए आवाज आती हैं। हालांकि, प्रोमो में रीति की झलक नहीं दिखाई है। ऐसे में सस्पेंस अभी तक बना हुआ है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: Kanika Mann-यंग और आम्रपाली दुबे पर फूटा Salman Khan का गुस्सा, एक-एक की उड़ाई धज्जियां

      क्या रीति तिवारी शो में आकर लेंगी बदला?

      रीति तिवारी शो में काफी खराब नोट पर निकली थीं। रीति तिवारी की शो में काजी तौकीर संग काफी लड़ाई हुई, जिसका उनकी छवि पर काफी निगेटिव असर पड़ा। रीति सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुईं। ऐसा में अब माना जा रहा है कि शो में रीति आकर नए अंदाज में गेम खेलती हुई नजर आ सकती हैं। वह अपने निशाने पर माही विज, लव गिल और यंग को ले सकती हैं। इन तीनों की वजह से ही वह शो से बाहर हुई थीं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article