गुम है किसी के प्यार में फेम सई और पाखी में हुई जबरदस्त जंग, जानें कौन जीता ये बैटल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2022, 11:45 PM IST

Ayesha Singh Vs Aishwarya Sharma Bhatt: फिल्म पुष्पा के गानों का बुखार सिर्फ बॉलीवुड जगत के सितारों पर ही नहीं बल्कि टीवी सेलिब्रिटीज पर भी चढ़ गया है। इसी कड़ी में आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा भट्ट पुष्पा के गानों पर डांस करते हुए एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं।

गुम है किसी के प्यार में फेम सई और पाखी में हुई जबरदस्त जंग, जानें कौन जीता ये बैटल
Photo Credit: Instagram

Ayesha Singh VS Aishwarya Sharma Bhatt Lip Syncing On Film Pushpa Hit Songs: बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ही नहीं बल्कि छोटे पर्दे के कई सितारों पर भी फिल्म पुष्पा का बुखार चढ़ गया है। जिसे देखो वह पुष्पा के गानों पर लिप सिंकिंग करते हुए नजर आ रहा है। हर कोई इन गानों को अपने अंदाज में रीक्रिएट करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा है। अगर इंस्टाग्राम की बात की जाए तो फिल्म पुष्पा के गानों पर बनने वाले रील्स ट्रेंड कर रहे हैं। छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) फेम आयशा सिंह (Ayesha Singh) और ऐश्वर्या शर्मा भट्ट (Aishwarya Sharma Bhatt) भी पीछे नहीं हैं। इन दोनों अदाकाराओं ने अपने-अपने अंदाज में फिल्म पुष्पा के गानों पर डांस किया है। यह दोनों अदाकारा एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। 

आयशा सिंह ने मचाया धमाल

छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा आयशा सिंह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अदाकारा ने फिल्म पुष्पा के धमाकेदार गाने Oo Solriya पर डांस करके सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। लोगों को अपनी फेवरेट अदाकारा का यह अंदाज बहुत पसंद आ रहा है जिसमें वह अपने सीरियल के मेंबर के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं। आयशा सिंह ने इस गाने में जो अदाएं दिखाई हैं उसे देखकर लोग उनके दीवाने हो गए हैं। 

ऐश्वर्या शर्मा ने भी दी कड़ी टक्कर

वहीं ऐश्वर्या शर्मा भी कम नहीं हैं, उन्होंने फिल्म पुष्पा के सुपरहिट गाने Sammi Sammi पर जबरदस्त डांस किया जिसे देखकर फैंस के होश उड़ गए। ऐश्वर्या शर्मा ने पीली रंग की साड़ी पहनकर इस गाने पर जमकर डांस किया और रश्मिका मंदाना की कॉपी की। ऐश्वर्या शर्मा की चुलबुली अदाओं ने भी लोगों को अपना दीवाना बना दिया। यह दोनों अदाकारा एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। अगर लाइक्स की बात की जाए तो आयशा सिंह के इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लाइक मिले हैं वहीं एश्वर्या सिंह के वीडियो को 18 लाख लोगों ने लाइक किया है। वैसे ऐश्वर्या शर्मा ने यह वीडियो आयशा सिंह से पहले पोस्ट किया था।

End of Article