Rise And Fall 2 Kajal Raghwani Shocking Revelation: एमएक्स प्लेयर के पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' ने लोगों का दिल जीतना शुरू कर दिया है। 'राइज एंड फॉल 2' का गेम दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। हर एक कंटेस्टेंट अपने बेबाक अंदाज के लिए सुर्खियों में बना हुआ है। लेकिन हाल ही में 'राइज एंड फॉल 2' में भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल राघवानी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। काजल राघवानी ने बताया कि रिलेशनशिप में उन्हें कैसे मारा गया था। एक्ट्रेस बताते हुए रो पड़ीं और बोलीं कि उनके बाल तक खींचे गए थे। काजल राघवानी की बातें सुनकर दूसरे कंटेस्टेंट भी भावुक हो गए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp Season 2: दूसरे सीजन का हुआ ऐलान, मेकर्स बोले- भागकर जाओगे कहां?
काजल राघवानी (Kajal Raghwani) बताते हुए रो पड़ीं। उन्होंने आगे कहा, "मुझे मेरी चोट का गम नहीं है। लेकिन मेरे जो बाल निकले हैं।" काजल राघवानी को रोता देख अनीश भगत ने उन्हें गले लगाया और कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि आपकी जिंदगी में कोई अच्छा इंसान आए। लेकिन काजल राघवानी ने आगे कहा, "अब मुझे किसी पर भरोसा नहीं होता है, मैंने अपनी जिंदगी में बहुत कुछ झेला है।""
