वेब सीरीज

Exclusive: 'हुंकार' में Aneet Padda संग काम करने पर Pavleen Gujral का रिएक्शन, कहा- 'वो अब भी उतनी ही चुलबुली हैं'

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 1, 2026, 12:44 PM IST

Pavleen Gujral on Working Aneet Padda: अनीत पड्डा इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज ‘हुंकार’ को लेकर चर्चा में हैं। शो में उनके साथ काम कर रहीं पावलीन गुजराल ने पुरानी यादें और बॉन्डिंग शेयर की।

Image

पावलीन गुजराल ने अनीत पड्डा को लेकर कही ये बात (Image Source: Pavleen Gujral Instagram / Pinterest)

Pavleen Gujral on Working Aneet Padda: वेब सीरीज हुंकार (Hunkkaar) में एक बार फिर साथ नजर आ रही पावलीन गुजराल (Pavleen Gujral) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) की जोड़ी ने फैंस का ध्यान खींचा है। दोनों इससे पहले ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राय’ (Big Girls Don’t Cry) में साथ काम कर चुकी हैं। अब एक बार फिर एक ही प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने पर दोनों की पुरानी बॉन्डिंग की झलक देखने को मिल रही है। खास बात ये है कि इस बार अनीत पड्डा का किरदार और कहानी पहले वाले शो से काफी अलग है। इन सब के बीच पावलीन गुजराल (Pavleen Gujral) का Zoom को दिया एक इंटरव्यू सामने आया है।

पावलीन गुजराल ने कही ये बात

एक्ट्रेस पावलीन गुजराल एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह पावलीन गुजराल का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। पावलीन गुजराल ने रोल पर कहा कि “मुझे लगता है कि मुझे ‘हुंकार’ की ओर सबसे ज्यादा इस वजह से खींचा कि यह पूरी तरह महिलाओं पर केंद्रित है। ये अपनी बात रखने, आवाज उठाने और बहादुर बनने के बारे में है, जो मुझे लगता है कि मैं अपनी जिंदगी में रही हूं। मैंने हमेशा ऐसे किरदार चुने हैं जो लीक से हटकर हों और मुझे इमोशनल रूप से चुनौती दें। ये किरदार भी मेरे लिए भावनात्मक तौर पर काफी चुनौतीपूर्ण था।"

पावलीन गुजराल ने की अनीत की तारीफ

अनीत की तारीफ करते हुए पवलीन ने कहा, “वो ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’ में भी बहुत प्यारी थीं। अब ‘हुंकार’ में भी वो शानदार रही हैं। जब भी आप उनसे मिलते हैं, वो बहुत अच्छे से मिलती हैं। यहां तक कि ‘हुंकार’ के ट्रेलर लॉन्च, जिसे मैंने होस्ट किया था, वहां भी वो मुझसे बहुत अच्छे से मिलीं। वो हमेशा से वैसी ही रही हैं, जैसी एक बहुत चुलबुली, खुशमिजाज और खूबसूरत लड़की होती है। लेकिन हां, उनमें पूरा आत्मविश्वास है। जब हम ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’ की शूटिंग कर रहे थे, जिसमें उन्होंने लड़कियों में से एक का किरदार निभाया था, तब भी वो काफी आत्मविश्वासी थीं और उन्हें पूरी तरह पता था कि उन्हें क्या चाहिए और वो अपने किरदार को किस तरह निभाना चाहती हैं।”

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article