Amitabh Bachchan On Health Update: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) लंबे समय से अपने खास अंदाज में ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ (Kaun Banega Crorepati 18) को होस्ट कर रहे हैं। शो में उनकी एनर्जी और स्टेज पर दमदार अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आता है। लेकिन हालिया एपिसोड में उनका अंदाज थोड़ा अलग नजर आया। अमिताभ बच्चन इस बार हमेशा की तरह स्टेज के बीच खड़े होकर अपना मोनोलॉग बोलने के बजाय अपनी सीट पर बैठे दिखाई दिए। शुरुआत में उनका ये बदला हुआ अंदाज देखकर दर्शकों को भी कुछ अलग महसूस हुआ। इसके बाद खुद अमिताभ ने इसकी वजह बताई और बताया कि शूटिंग के दौरान उनके साथ एक हादसा हो गया था।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Bigg Boss 20: रीति तिवारी की मां Rani Tiwari से अलग हुए Ekam Bawa, बताई ये वजह
अमिताभ बच्चन को लग गई थी चोट
अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने शो कौन बनेगा करोड़पति 18 एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्की अमिताभ बच्चन से जुड़ी एक खबर है। अमिताभ बच्चन ने शो के दौरान कहा कि 'आमतौर पर मैं अपना मोनोलॉग बीच में खड़े होकर बोलता हूं, लेकिन आज मेरे घुटने में चोट लगी है। कल शूटिंग के दौरान मेरा पैर फिसल गया था और मैं गिर गया, जिससे मेरे घुटने में चोट लग गई।' अमिताभ बच्चन ने आगे बताया कि वो बैठकर अपना मोनोलॉग इसलिए बोल रहे थे क्योंकि उन्हें 'खड़े होने में थोड़ी दिक्कत' हो रही थी। हालांकि, उन्होंने फैंस को यह भी भरोसा दिलाया कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Bigg Boss 20: 'लॉलीपॉप' शब्द के लिए काजी तौकीर पर बरसीं आम्रपाली दुबे, अब गौहर खान ने पोल खोल लगाई लताड़
रिटायरमेंट की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ को होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने रिटायरमेंट की अफवाहों को खारिज किया। ये सब तब शुरू हुआ, जब अभिनेता ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में 'रिटायर होने की इच्छा' लिखी। इस पोस्ट के बाद कई लोग सोचने लगे कि क्या बिग बी फिल्मों से दूरी बनाने वाले हैं। हालांकि, बाद में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में एक अखबार की कटिंग शेयर करते हुए लिखा, “मैंने ब्लॉग में लिखा था.. ‘बहुत देर हो गई है, अब रिटायर होने का समय है..’ जिसका मतलब हम सभी जानते हैं कि बहुत देर हो गई है, अब बिस्तर पर जाने का समय है।” इसके बाद उन्होंने ‘रिटायरमेंट’ से अपने मतलब को समझाया और कहा, “जी नहीं हुजूर, मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा हूं; अंग्रेजी में इसका मतलब होता है कि मैं अब सोने जा रहा हूं। और वहां मान्यवर, आपको आने का निमंत्रण नहीं है।”
