Interview Question Answer: जब भी आप किसी इंटरव्यू के लिए जाते हैं, तो ढे़रों सवालों में एक सवाल होता है Why Do You Want to Work Here? यानी "आप हमारी कंपनी में काम क्यों करना चाहते हैं?"। यह सवाल भले ही सुनने में सरल सा लगता है, लेकिन यह उतना सरल भी नहीं है। क्योंकि अक्सर उम्मीदवार इसे मामूली सी समझकर एक सिंपल सा आंसर दे आते हैं। बिना यह सोचे या जानने की इस सवाल के पीछे का मुख्य उद्देश्य क्या है। उत्तर सटीक न होने के कारण अक्सर यह सवाल उम्मीदवारों के रिजेक्ट होने के कारण बन जाता है। अगर आप भी इंटरव्यू में जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि इस सवाल का जवाब कैसे देने है ताकि आपके आंसर का प्रभाव आपकी इंटरव्यूअर के सामने एक सकारात्म छवि बनाएं और नौकरी पाने की संभावनाएं और बढ़ जाएं।
इस सवाल को पूछने का मुख्य उद्देश्य क्या है?
Why Do You Want to Work Here इस सवाल का जवाब देने से पहले आपके लिए यह जानना जरूरी है कि इंटरव्यूअर इस प्रश्न के माध्यम से मुख्य रूप से क्या समझने की कोशिश कर रहा है। एक बार आपने यह समझ लिया तो इस सवाल का जवाब दना आपके लिए आसान हो जाएगा।
कंपनी में आपकी रुचि: क्या आप वाकई इस कंपनी में काम करने को लेकर उत्सुक हैं या सिर्फ किसी भी नौकरी की तलाश में हैं?
कंपनी का ज्ञान: आपने कंपनी के विजन, प्रोडक्ट्स और वर्क कल्चर के बारे में कितनी तैयारी की है?
फिटमेंट: आपकी व्यक्तिगत और पेशेवर योग्यताएं कंपनी की जरूरतों से कितना मेल खाती हैं?
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - कैसे दें इंटरव्यू में 'Can You Explain this Gap in Your Resume' सवाल का जवाब, एक गलत आंसर कर सकता है नौकरी की रेस से बाहर
उत्तर तैयार करने की स्मार्ट ट्रिक
| कंपनी की तारीफ | कंपनी की किसी हालिया उपलब्धि, प्रोडक्ट, विजन या वर्क कल्चर की सराहना करें। |
| अपनी स्किल्स को जोड़ें | बताएं कि आपकी स्किल्स और अनुभव कंपनी के लक्ष्यों को हासिल करने में कैसे मददगार होंगे। |
| करियर ग्रोथ से जोड़ें | स्पष्ट करें कि यह रोल आपके करियर गोल्स को आगे बढ़ाने में कैसे मदद करेगा। |
जवाब देने के लिए कुछ बेहतरीन एग्जांपल्स
उदाहरण 1: फ्रेशर्स के लिए
"आपकी कंपनी इस इंडस्ट्री में इनोवेशन और वर्क कल्चर के लिए जानी जाती है। एक फ्रेशर के रूप में, मैं ऐसे माहौल में अपना करियर शुरू करना चाहता हूं जहां सीखने और आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर हों। मेरा मानना है कि मेरी टेक्निकल स्किल्स आपकी कंपनी के आगामी प्रोजेक्ट्स में योगदान दे सकती हैं।"
उदाहरण 2: एक्सपीरियंस्ड के लिए उदाहरण
"मैं लंबे समय से आपकी कंपनी के प्रोजेक्ट्स और मार्केट में आपकी ग्रोथ को फॉलो कर रहा हूं। मेरे पास इस क्षेत्र में [वर्षों का संख्या] वर्षों का अनुभव है, और मुझे लगता है कि मेरी प्रॉब्लम-सॉल्विंग स्किल्स आपकी टीम के मौजूदा लक्ष्यों को हासिल करने में काफी कारगर साबित होंगी।"
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - ‘Why Are You Leaving Your Current Job’ सवाल का इंटरव्यू में कैसे दें जवाब? जानें सफलता के असरदार टिप्स
इंटरव्यू के दौरान इन गलतियों से बचें
इंटरव्यू के दौरान अक्सर इस सवाल के जवाब में कई उम्मीदवार केवल सैलरी की बात करते हैं। लेकिन पैसों और वेतन को प्राथमिकता बनाना एक नेगटिव पॉइंट होगा। यह सच की है आप ग्रोथ और अधिक सैलरी के लिए नौकरी स्विच कर रहे हैं, लेकिन यह सीधा जवाब आपके रिजेक्शन का कारण बन सकता है। इतना ही नहीं इसके साथ ही 'आपकी कंपनी अच्छी है' या 'आपकी कंपनी का नाम बहुत बड़ा है' जैसे सामान्य जवाबों का भी इंटरव्यूअर पर कोई प्रभावशाली असर नहीं होता है। इसलिए अपने उत्तर की तैयारी टेक्निक्स और कंपनी में आपकी दिलचस्पी के आधार पर करें।
