टीवी मसाला

Bigg Boss 20: 'लॉलीपॉप' शब्द के लिए काजी तौकीर पर बरसीं आम्रपाली दुबे, अब गौहर खान ने पोल खोल लगाई लताड़

Bigg Boss 20 Amrapali Dubey Expose By Gauahar Khan: 'बिग बॉस 20' में आम्रपाली दुबे बीते दिन काजी तौकीर और कनिका मान की लड़ाई में आ गईं। इसे लेकर अब गौहर खान ने उनकी पोल खोली है।

Image

Bigg Boss 20: गौहर खान ने आम्रपाली दुबे को लगाई लताड़ (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Amrapali Dubey Expose By Gauahar Khan: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' का हर एपिसोड इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। 'बिग बॉस 20' में बीते दिन काजी तौकीर और कनिका मान के बीच झगड़ा हो गया। काजी तौकीर ने कनिका मान से मस्ती-मजाक में कहा कि चलो साथ में लॉलीपॉप खाते हैं। लेकिन इस शब्द से कनिका मान बिफर पड़ीं। उन्होंने काजी तौकीर को फटकारते हुए कहा कि मुझे ये शब्द पसंद नहीं है, लेकिन आप बार-बार इस शब्द को बोलते हैं। हालांकि काजी तौकीर ने साफ किया कि इस शब्द से उनका कोई बुरा मतलब नहीं है। दोनों की बहस के बीच आम्रपाली दुबे भी आ गईं। उन्होंने काजी तौकीर से कहा कि जब आपको पता है कि उसे वो शब्द पसंद नहीं है तो आप बार-बार उसे क्यों दोहराते हैं। ऐसे में काजी तौकीर ने जवाब दिया कि आप क्या यहां वकालत करने आई हैं? टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rise And Fall 2: प्यार में काजल राघवानी संग हुई मारपीट, रोते हुए बोलीं- बाल खींचकर, जमीन पर पटककर मारा गया

    लेकिन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की इस बात पर अब गौहर खान ने रिएक्शन दिया है। 'बिग बॉस 7' की विजेता रह चुकीं गौहर खान ने आम्रपाली दुबे की पोल खोलते हुए उन्हें फटकार लगाई। गौहर ने लव गिल के मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा, "दिमाग की बत्ती जली। बिग बॉस का एपिसोड देख रही हूं अभी और मैं बहुत हैरान हूं ये देखकर कि लोग अपनी सुविधानुसार कुछ भी बोलते हैं। जब यंग ने जो लव को कहा कि वो गुल्लू के आंग पर चढ़ रही है और नाच रही है। लव ने साफ तौर पर बोला था कि आपने ये चढ़ना शब्द इस्तेमाल किया। आम्रपाली जी ने उसमें लव को झिड़काया कि आपको पता है कि वो आपका दोस्त है और उसका ये इरादा नहीं है तो आप उसे ऐसे क्यों बोल रहे हो। छोड़ दो ना फिर, वो तो गुस्सा हो गई थी लव पर। जाहिर तौर पर।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो से कटा रीति तिवारी का पत्ता, मिड-वीक एविक्शन में गिरी गाज

      गौहर खान (Gauahar Khan) ने काजी तौकीर (Qazi Touqeer) की बात पर आम्रपाली दुबे को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, "जब काजी ने 10 हजार बार बोल दिया है कि मेरा लॉलीपॉप शब्द से कोई और मतलब नहीं है, कोई खामखा झूठ फैला रहा है उस बात पर। लेकिन उसमें आम्रपाली जी आकर बोल रही हैं कि उसे (कनिका) को बुरा लग रहा है तो आप मत बोलिये ना। अरे यार, आपकी खुद की दोस्त लव आपको बोल रही है कि उसे वो बयान अच्छा नहीं लगा। लेकिन उस वक्त आपने उसे कुछ और सलाह दी। लेकिन अब आप काजी से कह रही हैं कि आपका इरादा कुछ भी हो, बोलिये मत। सुविधानुसार। आम्रापाली तुम मुझे पसंद हो, लेकिन अपनी जंग ठीक से चुनो।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article