बॉलीवुड

Ramayana: रणबीर कपूर के राम अवतार पर भड़के Mukesh Khanna, बोले- 'सलमान-अमिताभ बना दिया...'

Mukesh Khanna on Ranbir Kapoor in Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर के भगवान राम का किरदार निभाने से मुकेश खन्ना ज्यादा खुश नहीं हैं। उन्होंने वीएफएक्स पर सवाल खड़े किए हैं।

Image

'रामायण' में रणबीर कपूर के लुक से सहमत नहीं हैं रणबीर कपूर (Pic Credit: Instagram)

Mukesh Khanna on Ranbir Kapoor in Ramayana: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस निर्देशक नितेश तिवारी की 'रामायण: पार्ट 1' की रिलीज का सभी को बेसब्री से इंतजार है। कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने 'रामायण' का ट्रेलर जारी किया, जिसे देखकर दर्शकों ने जमकर तारीफ की। अब तक जारी किए गए प्रोमोशनल मटीरियल पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं। कई लोगों को 'रामायण' में भगवान राम के लुक में रणबीर कपूर पसंद आ रहे हैं। वहीं कई लोगों ने रणबीर कपूर को चुने जाने की आलोचना की है। ऐसे में अब मुकेश खन्ना ने भी फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं रणबीर कपूर को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। मुकेश खन्ना ने रणबीर कपूर के किरदार को 'मर्यादा पुरुषोत्तम' नहीं बल्कि 'मैन ऑफ एक्शन' के तौर पर दिखाने वाला है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: The Vvaan Box Office: 50 करोड़ी होने में सिद्धार्थ-तमन्ना स्टारर का निकला दम, इतना हुआ बिजनेस)

श्रीराम के एक्शन अवतार पर मुकेश खन्ना को आपत्ति

बॉलीवुड नाउ के यूट्यूब चैनल से बात करते हुए मुकेश खन्ना ने बताया कि 'रामायण' का ट्रेलर देखने के बाद उन्हें किस बात ने सबसे ज्यादा परेशान किया है। उन्होंने खास तौर पर भगवान श्रीराम के चित्रण और एक्शन सीक्वेंस पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि श्रीराम को केवल एक शक्तिशाली योद्धा या एक्शन हीरो के तौर पर दिखाने के बजाय उनके ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ की इमेज को महत्व देना चाहिए था।

मुकेश खन्ना ने कहा कि भगवान श्रीराम एक शक्तिशाली दिव्य व्यक्तित्व और भगवान विष्णु के अवतार हैं लेकिन ट्रेलर में उनका एक्शन अवतार दिखाया गया, जो छवि से मेल नहीं खाता। उन्होंने खास तौर पर उस सीन का जिक्र किया जिसमें श्रीराम पेड़ पर चढ़कर तीर चलाते नजर आते हैं। मुकेश खन्ना का कहना है कि 'रामायण' में उन्होंने श्रीराम को इस तरह लड़ते हुए नहीं देखा। मुकेश खन्ना के मुताबिक श्रीराम की पहचान मर्यादा, धैर्य, विनम्रता और धर्म के पालन से भी जुड़ी हुई है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Stree 3 Release Date: 2028 में आएगी स्त्री 3? Dinesh Vijan ने दिया बड़ा अपडेट)

मुकेश खन्ना ने आगे कहा, 'आपने उनको सलमान खान, अमिताभ बच्चन और रजनीकांत बना दिया है। नहीं साहब, राम राम हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम। वो स्माइल करते थे। इतना ही नहीं समुंद्र को भी वो हाथ जोड़कर कहते थे कि हट जाओ मुझे आगे जाना है।

इसके अलावा मुकेश खन्ना ने फिल्म के वीएफएक्स पर भी सवाल खड़े किए। मुकेश खन्ना ने कहा कि शानदार स्पेशल इफेक्ट्स फिल्म को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने में मदद कर सकते हैं। हालांकि भारत में दर्शक 'रामायण' को सिर्फ एक विजुअल स्पेक्टेकल के तौर पर नहीं देखेंगे। उनके अनुसार भारतीय दर्शक फिल्म को आस्था और सांस्कृतिक समझ के नजरिए से भी देखेंगे। उन्होंने कहा कि भारत में दर्शक केवल स्पेशल इफेक्ट्स पर ध्यान नहीं देंगे बल्कि यह भी देखेंगे कि भगवान श्रीराम को किस तरह प्रस्तुत किया गया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article