Anupamaa Spoiler: वेटर बनकर नई शुरुआत करेगा अनुज, लीला कैफे से फिर शुरू होगा अनुपमा का स्ट्रगल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2022, 04:29 PM IST

Anupamaa Spoiler Alert: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी अब बेहद दिलचस्प होने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि अनुज और अनुपमा एक बार फिर स्ट्रगल करने वाले हैं।

Anupamaa Spoiler: वेटर बनकर नई शुरुआत करेगा अनुज, लीला कैफे से फिर शुरू होगा अनुपमा का स्ट्रगल
Photo Credit: Instagram

Anupamaa Upcoming Twist: अनुपमा धारावाहिक छोटे पर्दे का बेताज बादशाह बना हुआ है। इस टीवी सीरियल की कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है जिस वजह से यह शो टीआरपी के रेस में भी हमेशा पहले पायदान पर आता है। अनुपमा टीवी सीरियल में यह देखा जा सकता है कि कैसे अनुज ना ही सिर्फ अपना पूरा व्यापार बल्कि अपनी बहन को भी हार जाता है। उसे एक बार फिर नई शुरुआत करनी पड़ती है और उसकी स्ट्रगल लाइफ अनुपमा के साथ शुरू हो जाती है। इस टीवी सीरियल में यह देखा जाएगा कि अनुज और अनुपमा से मिलने के लिए बापूजी, समर और किंजल जाते हैं। बाबूजी अनुज और अनुपमा को एक ऐसा आईडिया देंगे जो इन दोनों के लिए टर्निंग पाॅइंट साबित होगा। 

लीला कैफे से नई शुरुआत करेंगे अनुज और अनुपमा

अनुपमा टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड में यह देखा जाएगा कि अनुज और अनुपमा से मिलने के लिए बापूजी, समर और किंजल जाते हैं। अनुज बापूजी से अपनी भावनाएं छुपाता है लेकिन बापूजी उसे समझाते हैं। जिसके बाद बापूजी अनुज और अनुपमा को लीला का कैफे एक बार फिर शुरू करने के लिए कहते हैं। अनुज और अनुपमा को यह आइडिया बहुत पसंद आता है जिसके बाद वह दोनों एक बार फिर पार्टनर्स बन जाते हैं। अनुपमा लीला कैफे में शैफ बनेगी तो वहीं अनुज कैफे का मालिक होने के साथ वेटर का भी काम करेगा। 

अपने मार्केटिंग स्किल्स दिखाएगा अनुज

बापूजी का कहना मान कर अनुपमा और अनुज एक बार फिर लीला का कैफे शुरू करते हैं। अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए अनुपमा एक से बढ़कर एक यूनिक और स्वादिष्ट व्यंजन बनाएगी जिसे खा कर कस्टमर्स बहुत खुश हो जाएंगे। वहीं अनुज भी अपने शानदार मार्केटिंग स्किल्स की मदद से लोगों को अपने कैफे की ओर आकर्षित करेगा। अनुज और अनुपमा के लिए इस नए रास्ते में ढेर सारी परेशानियां आएंगी लेकिन यह दोनों एक दूसरे का साथ देंगे और मुसीबतों का डटकर सामना करेंगे।

End of Article