बॉलीवुड

किससे बच गए Amitabh Bachchan? दिग्गज एक्टर ने खोला राज

Amitabh Bachchan Tweet: दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन की 'बच गए' पोस्ट ने सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए थे। अब अमिताभ बच्चन ने खुद बताया है कि इस पोस्ट के पीछे की असली वजह क्या थी।

Image

अमिताभ बच्चन का नया ट्वीट वायरल (pic credit-instagram)

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन का एक ट्वीट सामने आया था, जिसे देखकर लोग दंग रह गए थे। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'बच गए...' इस बीच अमिताभ बच्चन का एक ट्वीट सामने आया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। इस ट्वीट ने फिर से इंटरनेट पर हलचल बढ़ा दी है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Salman Khan की सिंगिंग पर Sona Mohapatra ने उठाए सवाल)

अमिताभ बच्चन का ट्वीट वायरल

अमिताभ बच्चन ने एक्स पर एक नया पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'केबीसी के सेट पर बेल्ट टूट गई जल्द से नाड़ा बांध लिया बच गए...' यानी केबीसी की शूटिंग के दौरान उनकी पैंट की बेल्ट टूट गई थी। ऐसे में उन्होंने तुरंत नाड़ा बांधा और राहत की सांस लेते हुए 'बच गए' लिख दिया। इस सफाई से साफ हो गया कि उनकी पुरानी पोस्ट का सुरक्षा से जुड़ी खबरों से कोई लेना-देना नहीं था। अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन की सुरक्षा को लेकर सभी लोग चिंतिंत हैं। एक्टर अमिताभ बच्चन को लगातार धमकियां मिल रही हैं।

बीते दिन ये खबर सामने आई थी कि अमिताभ बच्चन को खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने धमकी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इसमें 19 से 27 नवंबर के बीच लोगों से अमिताभ के घर के बाहर जुटने की अपील की गई है। इस पोस्ट में 11 लाख रुपये देने की बात भी कही गई है। हालांकि, इस वायरल पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिख्स फॉर जस्टिस के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किए जाने का दावा करने वाले पोस्ट में 'खालिस्तान जलसा' का जिक्र है। इसमें लिखा गया है, 'बच गए या फंस गए।'

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article