वेब सीरीज

Rohit Sharma की इस हरकत से चिढ़ती हैं बीवी Ritika Sajdeh, खूब पड़ती है डांट

रोहित शर्मा ने अपने कॉमेडी शो फैमिली फुल हाउस विथ रोहित शर्मा में खुलासा किया है कि उनकी पत्नी रितिका सजदेह को उनकी किस आदत से सबसे ज्यादा चिढ़ है, जिस पर उन्हें सबसे ज्यादा डांट भी पड़ती है।

Image

Rohit Sharma की इस हरकत से चिढ़ती हैं बीवी Ritika Sajdeh, खूब पड़ती है डांट

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने अपने डेब्यू शो फैमिली फुल हाउस विथ रोहित शर्मा से लोगों का मन मोह लिया है। इस शो का एक भी एपिसोड दर्शक मिस नहीं करते हैं क्योंकि इसमें उन्हें हंसी का डबल डोज ही नहीं मिलता है बल्कि रोहित शर्मा की जिंदगी से जुड़ी कई सारी बातें भी जानने को मिलती हैं। शो में अब तक रोहित शर्मा कई ऐसे खुलासे कर चुके हैं, जिन्होंने लोगों को खूब गुदगुदाया है। इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए रोहित शर्मा ने एक और ताजा खुलासा किया है, जो उनकी पत्नी रितिका सजदेह से जुड़ा हुआ है। रोहित के इस खुलासे से ना केवल उनके फैंस बल्कि उनके करीबी भी हैरान रह गए हैं कि रितिक इस कदर अपने पति पर नजर रखती हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "बात करने की तमीज नहीं...", Dia Mirza ने Nawazuddin Siddiqui को भिगो-भिगोकर मारे जूते

असल में शो के दौरान रोहित शर्मा बता रहे थे कि उनकी पत्नी रितिका उनकी किस आदत से सबसे ज्यादा परेशान होती हैं, जिस कारण उन्हें डांट भी पड़ती है। रोहित शर्मा ने बताया कि जब वो अपने नाखूनों को मुंह से काटते हैं तो रितिका का पार चढ़ जाता है। वो कहीं पर भी हों, उन्हें डांट जरूर पड़ती है। यहां तक कि जब रितिका दूसरे देश में होती हैं तब भी वो नजर रखती हैं कि रोहित शर्मा अपने नाखून ना खाएं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Dhurandhar-RRR को पछाड़कर Ramayana बनी भारत की 5th HIGHEST GROSSER

रोहित शर्मा के अनुसार, "मेरे नाखून चबाने पे, उसको बहुत गुस्सा आता है। भलो ही वो 15-20 फीट या फिर 20 किलो मीटर दूर हो, उसको अगर कहीं से भी दिखेगा कि मैं नाखून चबा रहा हूं तो वो उधर से भागकर आ जाएगी। अगर मैं कहीं पर खेल रहा हूं और वो भारत में है तो वो जो मेरे पास लोग हैं उनको कॉल करके बोलेगी कि मेरे हाथ पर मारे।"

रितिका और रोहित शर्मा का प्यार ही है, जो दोनों को सालों से जोड़े हुए है। दोनों के बीच भले ही मीलों की दूरियां हो लेकिन ये एक-दूसरे का पूरा ख्याल रखते हैं। रोहित शर्मा अपने शो पर इस तरह के कई मजेदार खुलासे करते रहते हैं, जो फैंस को काफी पसंद आते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article