बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में सिद्धार्थ और कियारा को पैपराजी ने स्पॉट किया था। इस दौरान सिड-कियारा के साथ उनकी बेटी सरायाह भी थी। अब सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे है, जिसमें सिड-कियारा की बेटी का चेहरा नजर आ रहा है। इस बीच कपल ने सभी लोगों से खास अपील की है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Aisi Deewangi Dekhi Nahi Kahi का फर्स्ट लुक देखकर गदगद हुए Salman Khan)
बेटी की प्राइवेसी को लेकर कपल की अपील
सिद्धार्थ और कियारा की टीम की ओर से सोशल मीडिया पेज और एंटरटेनमेंट पोर्टल्स को एक मैसेज भेजा गया है। इसमें लिखा है, 'हमारा आपसे एक विनम्र अनुरोध है। हम चाहेंगे कि आप अपने पेज या पोर्टल पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की बेटी का वीडियो शेयर न करें। अगर आप इसे पोस्ट करते हैं, तो कृपया उसके चेहरे को किसी इमोटिकॉन से ढक दें। हम आपसे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील करते हैं। आपके सहयोग और समझ के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।' बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने 15 जुलाई 2025 को अपनी बेटी सरायाह का स्वागत किया था।
फिल्म के सेट पर शुरू हुई थी प्रेम कहानी
बताते चलें कि सिद्धार्थ और कियारा ने 7 फरवी 2024 को शादी की थी। इससे पहले दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था। शुरू से ही दोनों ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को कैमरों से दूर रखने की कोशिश की है। दोनों की प्रेम कहानी फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। यह फिल्म साल 2021 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। हालांकि, दोनों ने काफी समय तक अपने रिश्ते को निजी रखा था। मालूम हो कि सिद्धार्थ और कियारा बॉलीवुड के पावर कपल है। दोनों अक्सर अपने फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। दोनों की तस्वीर इंटरनेट पर आते ही छा जाती है।
