Imlie Major Twist: टीवी धारावाहिक इमली की कहानी दिन पर दिन बेहद दिलचस्प होती जा रही है। यह टीवी सीरियल टीआरपी के रेस में भी अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस दे रहा है। इस टीवी सीरियल में दर्शकों को इमली और आर्यन की जोड़ी बहुत पसंद आ रही है लेकिन इमली को आर्यन के साथ देख कर आदित्य बहुत नाराज है। इस टीवी सीरियल की स्टोरी लाइन फिलहाल त्रिपाठी परिवार पर फोकस्ड है। इस टीवी सीरियल में यह देखा जा रहा है कि त्रिपाठी परिवार फाइनेंशियल क्राइसिस से गुजर रहा है और इस मुश्किल हालात में पूरा परिवार एक दूसरे के साथ खड़ा है। त्रिपाठी परिवार का साथ देने के लिए इमली भी आ गई है लेकिन मालिनी उसे देख कर खुश नहीं है। इस टीवी सीरियल में यह देखा जाएगा कि मालिनी का पर्दाफाश करने के लिए आर्यन इमली का साथ देगा वहीं इमली को घर से बाहर निकालने के लिए आदित्य अब बहुत नीचे गिरने वाला है।
इमली को मिलेगा आर्यन का साथ
इस टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड में यह देखा जाएगा कि आर्यन इमली के पास आता है और यह कहता है कि वह सब जानता है कि क्यों इमली त्रिपाठी परिवार में रहने आई है। वह इमली से यह कहता है कि तुम यहां मालिनी का सच सबके सामने लाने के लिए आई हो। जिसके बाद इमली आर्यन की बात सुनकर हैरान हो जाती है कि उसे यह सब कैसे पता चल गया। जिसके बाद आर्यन इमली का साथ देने की बात करता है जिसे सुनकर वह खुश हो जाती है। इमली सीरियल में यह देखा जाएगा कि मालिनी का पर्दाफाश करने के लिए हर एक मोड़ पर आर्यन इमली का साथ देगा।
इमली को घर से बाहर निकालने के लिए आदित्य ने बनाया मास्टर प्लान
जब से इमली त्रिपाठी परिवार में आई है तब से आदित्य और मालिनी खुश नहीं हैं। आदित्य और मालिनी यह चाहते हैं कि इमली जल्द से जल्द त्रिपाठी हाउस से बाहर चली जाए लेकिन जब तक अर्पणा ठीक नहीं हो जाती तब तक इमली बाहर नहीं जाएगी। इमली को देखकर आदित्य का गुस्सा बढ़ जाता है इसीलिए अब वह इमली को बाहर निकालने के लिए मास्टर प्लान बना रहा है। इस टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड में देखा जाएगा कि आदित्य इमली के खाने में जहर मिला देगा ताकि उसकी तबीयत खराब हो जाए। इमली को घर से बाहर निकालने के लिए वह अपनी सभी हदें पार देगा। वहीं, इमली से नफरत करने वाली मालिनी भी उसका साथ देगी।

